Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ के विकास कार्यों पर आधारित पुस्तिका का प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल राठौड़ ने किया विमोचन, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

Nature

समाचार गढ़ 10 जून 2025 प्रगतिशील राजस्थान की दिशा में कार्य कर रही भाजपा सरकार के एक वर्ष की जनहितकारी उपलब्धियों को समाहित करने वाली पुस्तिका का विमोचन भाजपा प्रदेश कार्यालय, जयपुर में किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल राठौर ने पुस्तिका का लोकार्पण अपने कर कमलों से किया।

विमोचन कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय लेकर धरातल पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, बिजली, पानी व अन्य मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ गरीब, किसान, महिला और युवाओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की जा रही हैं।

प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने देगी और हम सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विमोचित पुस्तिका में श्रीडूंगरगढ़ सहित पूरे प्रदेश में पिछले एक वर्ष में किए गए विकास कार्यों, नीतियों, योजनाओं और जनकल्याणकारी प्रयासों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है।

Related Posts

स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। स्पेन ने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य तनाव के बीच…

बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। बीकानेर में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। यह हादसा नापासर थाना क्षेत्र के मुंडसर गांव के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर

पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights