Nature Nature

राष्ट्र निर्माण समारोह में विधायक ताराचंद सारस्वत होंगे सम्मानित

Nature

समाचार गढ़ 21 जून 2025 उदयपुर। राष्ट्र निर्माण में समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के उद्देश्य से श्री सुन्दरसिंह भण्डारी चेरिटेबल ट्रस्ट, उदयपुर द्वारा एक विशेष कार्यक्रम “व्याख्यान माला एवं विशिष्टजन सम्मान समारोह” का आयोजन आगामी 22 जून 2025 (रविवार) को सुखाड़िया रंगमंच, टाउन हॉल, उदयपुर में किया जाएगा।

इस गरिमामयी अवसर पर “राष्ट्र निर्माण में स्व. भण्डारी  एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का विशिष्ट योगदान” विषय पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह कार्यक्रम न केवल विचारों का मंच बनेगा, बल्कि उन समर्पित कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित करेगा, जिन्होंने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक निष्ठा और सेवा भाव से कार्य किया।

गौरव की बात है कि इस ऐतिहासिक अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ताराचंद सारस्वत का चयन राजस्थान के 18 विशिष्ट कार्यकर्ताओं में किया गया है, जिन्हें इस कार्यक्रम में विशिष्टजन सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।

कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां:

मुख्य अतिथि: माननीय गुलाबचंद  कटारिया, महामहिम राज्यपाल, पंजाब एवं प्रशासक, चंडीगढ़

मुख्य वक्ता: माननीय नन्दलाल बाबाजी, वरिष्ठ प्रचारक

विशिष्ट अतिथि: माननीय बाबुलाल खराड़ी, केबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह राष्ट्र निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा तथा उनके विचारों और सिद्धांतों से प्रेरणा प्राप्त करेगा।

विधायक ताराचंद सारस्वत के इस सम्मान को पार्टी अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, महेन्द्र सिंह तंवर, गिरधारीलाल गोदारा, नरेश मोट सहित पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने गौरव का विषय बताते हुए हर्ष व्यक्त किया।

Related Posts

साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

समाचार गढ़ 25 जून 2026। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने साइबर अपराधियों के एक नए और खतरनाक तरीके को लेकर आमजन, व्यापारिक संस्थानों और वित्तीय विभागों में कार्यरत…

अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

समाचार गढ़ 25 जून 2026। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा मांगी गई वित्तीय जानकारी को लेकर नया विवाद सामने आया है। ट्रस्ट ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

वेनेजुएला में 126 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, अनेक मौतें

वेनेजुएला में 126 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, अनेक मौतें

दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights