Nature Nature

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 188 रोगियों को मिली सेवा, चिकित्सकों का सम्मान कर किया समापन

Nature

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 188 रोगियों को मिली सेवा, चिकित्सकों का सम्मान कर किया समापन

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 5 जुलाई 2025।
आज प्रातः 9 बजे बासनीवाल भवन में नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श एवं औषधि वितरण शिविर का शुभारंभ हुआ। दीप प्रज्वलन कर शिविर का उद्घाटन जिला अध्यक्ष जगदीश स्वामी, संरक्षक भंवरलाल दूगड़, विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी, जिला संयोजक वासुदेव सारस्वत, डॉ. एन.पी. मारू, डॉ. गौरव सिंघल, डॉ. अमित सेठिया एवं टीएसएस प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने संयुक्त रूप से किया।

प्रखंड मंत्री ने जानकारी दी कि शिविर में रोगियों की नि:शुल्क जांच की गई एवं आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। शिविर दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें कुल 188 रोगियों को चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की गईं।

शिविर के समापन अवसर पर सभी चिकित्सकों का शॉल व मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही नगर मंत्री मनीष नौलखा ने सभी सेवादारों का आभार व्यक्त करते हुए शिविर की सफलता के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस सेवा शिविर में मनोज डागा, भीखाराम सुथार, तिलोक प्रजापत, भूषण करवा, रविकांत सैनी, फतेसिंह जागिड़, पूर्णमल स्वामी, अशोक नाई, संतोष बोहरा, मुकेश प्रजापत, रामसिंह जागीरदार, महेंद्र राजपूत, श्याम तिवाड़ी, श्याम सारस्वत, रवि जोशी, पवन व्यास, मोहित व्यास, पवन नाई, नंदू नाई, सौरभ दूगड़, मीनू मोरवानी, लक्ष्मी सुथार सहित विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी के सभी कार्यकर्ताओं ने सेवाएं दी।

  • Related Posts

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    समाचार गढ़ 21 जून 2026 दौसा/फलोदी। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 115.160 किलोग्राम अफीम बरामद की है।…

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 21 जून 2026। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हुई जिगाना और ग्लॉक पिस्टलों का सप्लायर तथा कुख्यात गैंगस्टर शकील अंसारी उर्फ आदिल राजस्थान पुलिस की गिरफ्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights