Nature Nature

बीकानेर जिले में खरीफ फसलों पर कातरा और सफेद लट का कहर – विधायक ताराचंद सारस्वत ने कृषि मंत्री को लिखा पत्र

Nature

बीकानेर जिले में खरीफ फसलों पर कातरा और सफेद लट का कहर – विधायक ताराचंद सारस्वत ने कृषि मंत्री को लिखा पत्र

समाचार गढ़, 24 जुलाई 2025, श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर जिले के किसानों की खरीफ फसलें इस बार गंभीर कीट प्रकोप की मार झेल रही हैं। विशेषकर श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मोठ, मूंगफली, मूंग, ग्वार, तिल जैसी फसलों पर कातरा और सफेद लट (White Grub) का भयंकर हमला हो रहा है, जिससे किसानों की खड़ी फसलें नष्ट हो रही हैं। इस विकट स्थिति को लेकर विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री डॉ. करोड़ी लाल मीणा को पत्र लिखकर त्वरित राहत और सहायता की मांग की है।
विधायक सारस्वत ने पत्र में बताया कि इस बार समय पर वर्षा होने से किसानों ने व्यापक स्तर पर खरीफ फसलों की बुवाई की थी, लेकिन अब कीट प्रकोप के कारण खेत चौपट हो रहे हैं। मूंगफली की फसल में विशेष रूप से सफेद लट का तीव्र संक्रमण फैला है और सिंचित क्षेत्रों के किसान भारी नुकसान झेल रहे हैं। वहीं बारानी क्षेत्रों में भी कातरा की मार कम नहीं है।
सारस्वत ने कृषि मंत्री से मांग की है कि क्षेत्र में त्वरित सर्वे करवाकर वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाए।
किसानों को राहत देने के लिए कीटनाशक दवाइयाँ एवं अन्य कृषि आदान निशुल्क या अनुदानित दर पर उपलब्ध करवाई जाएं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आवश्यकतानुसार क्षेत्र को आपदा ग्रस्त घोषित कर विशेष राहत योजनाएं लागू की जाएं।
उन्होंने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसान पहले ही सीमित संसाधनों से खेती करते हैं और अब यह संकट उनकी आजीविका पर बड़ा खतरा बन गया है। राज्य सरकार की त्वरित मदद ही किसानों को इस आपदा से उबार सकती है।

Related Posts

‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक

केंद्रीय उड्डयन मंत्री बोले- हवाई सुरक्षा से समझौते का सवाल नहीं; एथेनॉल और Sustainable Aviation Fuel (SAF) को लेकर फैली गलतफहमी दूर की। समाचार-गढ़ 6 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: विमान…

शेयर बाजार में सीमित बढ़त, सेंसेक्स 374 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,600 के पार बंद, PSU बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

रिलायंस, SBI और BEL रहे सबसे बड़े गेनर, जबकि TCS, पावरग्रिड और इंडिगो में बिकवाली; विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बावजूद घरेलू संस्थानों की खरीद से बाजार संभला। समाचार-गढ़ 6…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक

‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक

शेयर बाजार में सीमित बढ़त, सेंसेक्स 374 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,600 के पार बंद, PSU बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

शेयर बाजार में सीमित बढ़त, सेंसेक्स 374 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,600 के पार बंद, PSU बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बड़ी तैयारी, आज से श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वार्म-अप मैच

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बड़ी तैयारी, आज से श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वार्म-अप मैच

सेंट लुइस रैपिड में प्रगनानंद का जलवा, दिग्गजों को पीछे छोड़ किया टॉप; GCT फाइनल की उम्मीद बरकरार

सेंट लुइस रैपिड में प्रगनानंद का जलवा, दिग्गजों को पीछे छोड़ किया टॉप; GCT फाइनल की उम्मीद बरकरार

शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश नाराज़, भारत से रिश्तों पर पड़ने वाले असर की जताई चिंता

शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश नाराज़, भारत से रिश्तों पर पड़ने वाले असर की जताई चिंता

Share Market Update: उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा; निवेशकों की दौलत ₹1.29 लाख करोड़ बढ़ी

Share Market Update: उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा; निवेशकों की दौलत ₹1.29 लाख करोड़ बढ़ी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights