Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ चातुर्मास में पहली अठाई तपस्या, 16 वर्षीय पूजा गहलोत ने दिखाया अद्भुत संयम और आत्मबल

Nature

श्रीडूंगरगढ़ चातुर्मास में पहली अठाई तपस्या, 16 वर्षीय पूजा गहलोत ने दिखाया अद्भुत संयम और आत्मबल

श्रीडूंगरगढ़ चातुर्मास में इस वर्ष की पहली अठाई तपस्या का पुण्य अवसर सैन समाज की 16 वर्षीय बालिका पूजा गहलोत (नाई), पुत्री बजरंग गहलोत ने प्राप्त किया। तप अनुष्ठान का आयोजन 24 जुलाई 2025 को सुबह 9 बजे जैन संस्कार विधि के अनुसार तेरापंथ युवक परिषद, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

तपस्या पूर्ण होने के इस भावनात्मक अवसर पर साध्वी संगीतश्रीजी एवं डॉ. परमप्रभाजी ने प्रवचन देते हुए कहा— “तपस्या आत्मा को प्रबल बनाती है। संयम, संकल्प और श्रद्धा से ही जीवन में सच्ची सफलता मिलती है।”

संस्कारक प्रदीप पुगलिया, प्रमोद बोथरा और चमन श्रीमाल ने मंगलाचरण के साथ मांगलिक मंत्रोच्चार करते हुए तपस्विनी से मंगलभावना पत्र स्थापित करवाया और संपूर्ण विधि का संचालन किया। साथ ही गहलोत परिवार को तपस्या पूर्ण होने पर मंगलकामनाएँ दीं।

तपस्विनी पूजा ने दक्षिणा स्वरूप इस अवसर पर आगामी एक सप्ताह तक फास्ट फूड का त्याग किया। वहीं परिजनों ने भी धारणा अनुसार विभिन्न त्याग किए। परिवार की ओर से पूनमचंद गहलोत ने तेरापंथ युवक परिषद व संस्कारकों का आभार प्रकट किया।

तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू ने कहा, “इतनी अल्पायु में ऐसा संयम, आत्मबल और तपशक्ति का परिचय देना न केवल प्रशंसनीय है, बल्कि समाज के लिए प्रेरणास्पद भी है। यह तप आज की युवा पीढ़ी के लिए अनुकरणीय संदेश है।”

तेरापंथ युवक परिषद के मंत्री पीयूष बोथरा व सहमंत्री सुमित बरडिया ने गहलोत परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस आयोजन में तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथी सभा, अणुव्रत समिति सहित समाज के अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। प्रमुख उपस्थिति में राजस्थान गौरव भीखमचंद पुगलिया व पांचीलाल सिंघी विशेष रूप से मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    समाचार गढ़, बीकानेर। पूगल क्षेत्र में गुरुवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर लेकर जा रही कैंपर अचानक पलट गई। हादसे के समय कैंपर में करीब 40…

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    समाचार-गढ़ 13 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के ज्यादातर समय सेंसेक्स और निफ्टी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

    संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

    UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

    UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

    गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

    गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

    लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम

    लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights