Nature Nature

बड़ी खबर: 12 साल पुराने हत्या मामले में सख्त सजा

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 25 सितंबर 2025।
अपर सेशन न्यायालय श्रीडूंगरगढ़ की न्यायाधीश सरिता नौशाद ने 12 साल पुराने हत्या के मामले में आरोपी अमराराम पुत्र दुलाराम, निवासी कुंतासर को आजीवन कारावास और ₹30,000 अर्थदंड से दंडित किया है।

सजा सुनाते हुए न्यायाधीश ने कहा कि “हत्या का अपराध न केवल जघन्य है बल्कि इससे समाज की अंतरचेतना प्रतिकूल रूप से प्रभावित होती है। अभियुक्त का कृत्य मानवीय संवेदनशीलता और सामाजिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत निकृष्ट है। यदि ऐसे अपराधों पर उचित दंड न दिया जाए तो यह अन्य अपराधियों को प्रोत्साहित करेगा और न्याय का हनन होगा।”

आखिर क्या था मामला?

30 जुलाई 2013 को परिवादी आदूराम पुत्र कानाराम, निवासी कुंतासर ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
उसने बताया कि उसका भतीजा मुनीराम 29 जुलाई को सुबह 8 बजे आरोपी अमराराम के खेत में काम करने गया था। कुछ घंटों बाद मुनीराम का शव खेत में मिला, जिसके शरीर पर जलने के निशान थे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में 21 गवाहों और 16 प्रदर्शों को न्यायालय में पेश किया गया।

अभियोजन की दलीलें

अपर लोक अभियोजक सोहन नाथ सिद्ध ने न्यायालय में आरोपी को सख्त सजा देने की पैरवी की।
वहीं परिवादी पक्ष के अधिवक्ता अबरार मोहम्मद ने भी घटना की गंभीरता को उजागर करते हुए न्याय दिलाने की मांग की।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडीजे सरिता नौशाद ने आरोपी को आजीवन कारावास और 30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Related Posts

श्रीडूंगरगढ़ में 16-17 मई को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, 6 महत्वूपर्ण टेस्ट मात्र 120 रूपये में, फुल बॉडी चेकअप में महाछूट ऑफर

समाचार गढ़, 15 मई 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में कल 16 व 17 मई को दो  दिवसीय महा बचत ऑफर के तहत डॉ. लाल पैथ लैब में मात्र 3800 रूपए में…

NEET-UG अब होगी ऑनलाइन, पेपर लीक पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 21 जून को होगा री-एग्जाम

NEET-UG अब होगी ऑनलाइन, पेपर लीक पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 21 जून को होगा री-एग्जाम समाचार गढ़, 15 मई 2026। NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले के बाद केंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

श्रीडूंगरगढ़ में 16-17 मई को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, 6 महत्वूपर्ण टेस्ट मात्र 120 रूपये में, फुल बॉडी चेकअप में महाछूट ऑफर

श्रीडूंगरगढ़ में 16-17 मई को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, 6 महत्वूपर्ण टेस्ट मात्र 120 रूपये में, फुल बॉडी चेकअप में महाछूट ऑफर

NEET-UG अब होगी ऑनलाइन, पेपर लीक पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 21 जून को होगा री-एग्जाम

NEET-UG अब होगी ऑनलाइन, पेपर लीक पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 21 जून को होगा री-एग्जाम

खेत की डिग्गी बनी काल: बीकानेर में तीन सगी बहनों की डूबने से मौत, पूरे गांव में पसरा मातम

खेत की डिग्गी बनी काल: बीकानेर में तीन सगी बहनों की डूबने से मौत, पूरे गांव में पसरा मातम

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल: HUDCO के CSR फंड से बीकानेर के 40 विद्यालयों का होगा कायाकल्प

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल: HUDCO के CSR फंड से बीकानेर के 40 विद्यालयों का होगा कायाकल्प

भारत ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक, 30 सितंबर तक रहेगा प्रतिबंध

भारत ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक, 30 सितंबर तक रहेगा प्रतिबंध

ब्रेकिंग, कांग्रेसी नेता के घर 12 राउंड फायरिंग, पुलिस कार्रवाई में एक बदमाश को लगी गोली, शहर में दहशत का माहौल।

ब्रेकिंग, कांग्रेसी नेता के घर 12 राउंड फायरिंग, पुलिस कार्रवाई में एक बदमाश को लगी गोली, शहर में दहशत का माहौल।
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights