Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में चेक बाउंस मामला : सुनार को दो साल की जेल, ढाई लाख हर्जाना अदा करने का आदेश

Nature

समाचार गढ़ 25 सितंबर 2025 श्रीडूंगरगढ़। सोने के बदले दिए गए चेक के बाउंस होने पर न्यायालय ने आरोपी परमेश्वर पुत्र रामचन्द्र उर्फ रामलाल सुनार निवासी कालूबास, वार्ड 36 को सीधा जेल भेज दिया। अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश सरिता नौशाद ने आरोपी की अपील खारिज करते हुए निचली अदालत का फैसला यथावत रखा। अदालत ने उसे 2 साल का कारावास और परिवादी को ढाई लाख रुपये हर्जाना देने का आदेश सुनाया।

सोना लिया, चेक दिया, लेकिन बाउंस हो गया
करीब तीन वर्ष पूर्व आरोपी परमेश्वर ने परिवादी दिनेश सोनी से 40 ग्राम सोना उधार लिया था। भुगतान हेतु उसने 2 लाख रुपये का चेक दिया, लेकिन खाते में राशि नहीं होने के कारण वह बाउंस हो गया।

ट्रायल कोर्ट से दोषी, अपील में भी राहत नहीं
परिवादी के अधिवक्ता मोहनलाल सोनी व सहयोगी एडवोकेट दीपिका करनाणी ने बताया कि दिनेश सोनी ने धारा 138 एनआई एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया था। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने 19 सितम्बर 2024 को आरोपी को 2 वर्ष की सजा और ढाई लाख रुपये हर्जाने का आदेश सुनाया। आरोपी ने इस फैसले के खिलाफ अपील की, लेकिन सेशन कोर्ट ने भी उसे खारिज कर दिया।

कोर्ट से ही भेजा गया बीकानेर जेल
फैसले के बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत परिसर से ही हिरासत में ले लिया और सीधे केंद्रीय कारागृह बीकानेर पहुंचा दिया। अधिवक्ता मोहनलाल सोनी ने बताया कि अदालत द्वारा तय ढाई लाख रुपये का हर्जाना अब न्यायालय की प्रक्रिया के जरिए वसूला जाएगा।

Related Posts

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। जिस बेटी को मृत समझकर परिवार अंतिम विदाई देने की तैयारी कर रहा था, वह अचानक अपने ही ताबूत में हिलने लगी। मां ने जब यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights