गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, गांधी पार्क में गूंजे अहिंसा के संदेश
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती पर श्रीडूंगरगढ़ कांग्रेसजनों ने गांधी पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य व बंगाल कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पारख ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी को गांधीजी के बताए अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।
शास्त्री जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष ओम गुरावा, कन्हैयालाल सोमानी, मनोज पारख, विमल भाटी, मूलचंद स्वामी, राजेश मंडा, अमरचंद सिखवाल, रमेश प्रजापत, सीताराम सिंवर, मुनीराम दुसाद, चिमनलाल सिंधी, अयूब दमामी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और राष्ट्रपिता को नमन किया।












