Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में तीस दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का हुआ उद्घाटन

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के कालूबास स्थित तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा में 30 दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का उद्घाटन उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी व सीओ दिनेश कुमार ने किया। शिविर धर्मचंद भीकमचंद पुगलिया चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लगाया जा रहा है जो कि 21 सितम्बर से 20 अक्टूबर तक चलेगा। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता श्याम महर्षि ने की। इस दौरान पूर्व प्रधान दानाराम भाम्भू, प्राकृतिक चिकित्सक राधेश्याम, मदनलाल जोशी, तोलाराम मारू, ओम कालवा मंच पर उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. चेतन स्वामी ने किया तथा सभी अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। सभी वक्ताओं ने भीकमचंद पुगलिया का आयोजन के लिए आभार जताया। शिविर में कब्ज, गैस, कंधों का दर्द, पीठ का दर्द, घुटनों के दर्द, समस्त जोड़ो के दर्द, सिर दर्द, अनिद्रा, गर्दन-दर्द, कमर दर्द, अनियमित मासिक धर्म, श्वेत प्रदर, बांझपन, साइटिका, ऐंठन, गठिया बाव, मधुमेह, मोटापा का उपचार प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग द्वारा किया जाएगा। इस दौरान विजयराज सेठिया, दीपचंद बोथरा, मंजू देवी बोथरा, मंजूदेवी झाबक, होम्योपैथी चिकित्सक के.के.व्यास, पार्षद अंजू पारख, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तुलसीराम चोरड़िया, तुलसी सेवा संस्थान के प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी, विजय महर्षि, मनोज पारख, सत्यनारयण स्वामी सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    समाचार गढ़ 16 जून 2026। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव समाप्त होने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) में तेल-गैस जहाजों की आवाजाही फिर शुरू होने…

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    समाचार गढ़ बीकानेर, 14 जून 2026। केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ का रविवार को अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

    ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

    स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

    स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

    नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की

    नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की

    G7 समिट में 17 जून को होगी मोदी-ट्रंप मुलाकात, ट्रेड डील और वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा

    G7 समिट में 17 जून को होगी मोदी-ट्रंप मुलाकात, ट्रेड डील और वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights