Nature Nature

अवैध हथियार लाइसेंस मामले में लापरवाही उजागर, जांच अधिकारी पर कार्रवाई

Nature

अवैध हथियार लाइसेंस मामले में लापरवाही उजागर, जांच अधिकारी पर कार्रवाई

समाचार गढ़, 12 नवम्बर 2025, बीकानेर। आठ साल पहले नयाशहर पुलिस थाने में दर्ज हुए नागालैंड से जारी फर्जी हथियार लाइसेंस प्रकरण में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है। इस मामले में पुलिस महानिदेशक (डीजी) ने जांच में लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर गोविन्द सिंह चारण को 16 सीसी की चार्जशीट थमा दी है।

यह मामला वर्ष 2017 में पुलिस परामर्श एवं सहायता केंद्र के तत्कालीन एएसपी सुरेन्द्र सिंह शेखावत की रिपोर्ट पर दर्ज हुआ था। रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि बीकानेर जिले के कई लोगों ने नागालैंड के जिलों से फर्जी तरीके से हथियारों के लाइसेंस बनवाए, और उन्हीं लाइसेंसों के आधार पर राजस्थान में हथियार खरीद लिए गए।

पुलिस ने इस मामले में 84 आरोपियों की सूची तैयार की थी, जिसमें हिस्ट्रीशीटर, आदतन अपराधी, भूमाफिया और रसूखदार लोग शामिल थे। प्रारंभिक जांच में 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।

हालांकि, पुलिस मुख्यालय ने पाया कि जांच के दौरान मुख्य आरोपियों से उचित पूछताछ नहीं की गई और कई आवश्यक तथ्य अनदेखे छोड़ दिए गए। इसी आधार पर तत्कालीन नयाशहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गोविन्द सिंह चारण को लापरवाही का दोषी मानते हुए चार्जशीट दी गई है।
गोविन्द सिंह हाल ही में बीछवाल थाना प्रभारी पद पर कार्यरत थे, जिन्हें एसपी कावेन्द्र सिंह सागर ने 8 नवंबर को जारी आदेश में हटाकर डीएसबी प्रभारी नियुक्त कर दिया। माना जा रहा है कि यह तबादला चार्जशीट की कार्रवाई के बाद किया गया है।

गौरतलब है कि यह मामला वर्षों पहले एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) को जांच के लिए भेजा गया था। जांच में पाया गया कि दीमापुर, जुन्हेबोटो और वोखा (नागालैंड) जिलों से बड़े पैमाने पर फर्जी हथियार लाइसेंस जारी किए गए थे।
दलालों के माध्यम से रिटेनरशिप पर दस्तावेज तैयार कर स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत से लाइसेंस जारी कराए गए, जिनके जरिए राजस्थान में हथियारों की खरीद-फरोख्त हुई।

जैसे ही मुकदमा दर्ज हुआ और कार्रवाई शुरू हुई, कई आरोपी नागालैंड जाकर लाइसेंस सरेंडर करने या कोर्ट से स्टे लेने में जुट गए। माना जा रहा है कि लाइसेंस बनवाने वालों की वास्तविक संख्या 84 से कहीं अधिक है, जिसकी जांच अब भी लंबित है।

  • Related Posts

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। भारतीय जनता पार्टी ने वंदे मातरम् के केवल दो पद गाने के कांग्रेस के फैसले का विरोध करते हुए इसके सम्मान और ऐतिहासिक विरासत की रक्षा…

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। यमन और सोमालिया के तट के पास हथियारबंद समुद्री लुटेरों ने अलग-अलग घटनाओं में दो कमर्शियल जहाजों पर कब्जा कर लिया। दोनों जहाजों पर कुल 22…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights