Nature Nature

कांस्टेबल भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा 8 दिसंबर से, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचना अनिवार्य

कांस्टेबल भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा 8 दिसंबर से, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचना अनिवार्य

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर।
कांस्टेबल भर्ती-2025 के तहत बीकानेर जिले में कांस्टेबल सामान्य एवं कांस्टेबल चालक के पदों के लिए लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता/शारीरिक मापतौल परीक्षा 8 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय स्टेडियम में सुबह 6 बजे से शुरू होगी।

पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा स्थल पर सुबह 5 बजे उपस्थित होना होगा। उपस्थित होने के लिए निम्न दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ लाने होंगे—

  • शारीरिक दक्षता परीक्षा का प्रवेश पत्र
  • लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र
  • वैध फोटो पहचान पत्र
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटो
  • भर्ती हेतु भरा गया आवेदन पत्र
  • कांस्टेबल भर्ती-2025 की विज्ञप्ति के बिंदु संख्या 16 में वर्णित सभी मूल प्रमाण पत्र
  • 1 जनवरी 2026 से एक वर्ष पूर्व जारी स्थाई वैध ड्राइविंग लाइसेंस (केवल चालक पद हेतु)
  • सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां
  • राजकीय चिकित्सक द्वारा जारी आरोग्य एवं फिटनेस प्रमाण पत्र

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों की पालना करना सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य रहेगा।

ईडब्ल्यूएस, ओबीसी और एससी/एसटी प्रमाण पत्र संबंधी निर्देश

  • ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 2024–25 वित्तीय वर्ष की आय के आधार पर ऑनलाइन जारी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के 6 मई 2022 के परिपत्र के अनुसार, शपथ पत्र के आधार पर जारी इनकम एंड एसेट प्रमाण पत्र अधिकतम 3 वर्ष तक वैध माना जाएगा।
  • एससी/एसटी उम्मीदवारों के जाति प्रमाण पत्र आजीवन मान्य होंगे।
  • ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को क्रीमीलेयर में नहीं होने संबंधी तथ्य 3 वर्ष की शपथ पत्र के आधार पर मान्य किए जाएंगे।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और निर्धारित समय पर परीक्षा स्थल पर पहुंचकर प्रक्रिया का पालन करें।

Related Posts

साड़ियों के ढेर में छिपा TMC नेता, पुलिस ने खोज निकाला; गिरफ्तारी का वीडियो वायरल

समाचार गढ़ 7 जून 2026, हावड़ा। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक स्थानीय नेता की गिरफ्तारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो…

हर घर को प्रभावित करने वाली बड़ी खबर।घरेलू सिलेंडर 29 रूपए महंगा, तीन महीने में दूसरी बार बढ़ी कीमतें।

समाचार गढ़ 7 जून 2026। दो दिन पहले समाचार गढ़ के वीडियो न्यूज बुलेटिन में विशेषज्ञों की राय के अनुसार घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने की जानकारी दी गई थी।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

साड़ियों के ढेर में छिपा TMC नेता, पुलिस ने खोज निकाला; गिरफ्तारी का वीडियो वायरल

साड़ियों के ढेर में छिपा TMC नेता, पुलिस ने खोज निकाला; गिरफ्तारी का वीडियो वायरल

हर घर को प्रभावित करने वाली बड़ी खबर।घरेलू सिलेंडर 29 रूपए महंगा, तीन महीने में दूसरी बार बढ़ी कीमतें।

हर घर को प्रभावित करने वाली बड़ी खबर।घरेलू सिलेंडर 29 रूपए महंगा, तीन महीने में दूसरी बार बढ़ी कीमतें।

INDIA गठबंधन में बढ़ी दरार! DMK के बाद माकपा भी कांग्रेस से नाराज, खड़गे को लिखा तीखा पत्र

INDIA गठबंधन में बढ़ी दरार! DMK के बाद माकपा भी कांग्रेस से नाराज, खड़गे को लिखा तीखा पत्र

रोशन आनंद जेल में, अब खान सर पर कानूनी शिकंजा; गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

रोशन आनंद जेल में, अब खान सर पर कानूनी शिकंजा; गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

CJP का NEET समेत परीक्षा अनियमितताओं को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, 5 दिन में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

CJP का NEET समेत परीक्षा अनियमितताओं को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, 5 दिन में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

जिले की 191 पात्र गौशालाओं को करीब 73 करोड़ रुपये के अनुदान का अनुमोदन

जिले की 191 पात्र गौशालाओं को करीब 73 करोड़ रुपये के अनुदान का अनुमोदन
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights