Nature Nature

सत्ता की सनक बनाम संविधान की रक्षा: श्रीडूंगरगढ़ में 500+ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया देश बचाने का संकल्प

Nature

सत्ता की सनक बनाम संविधान की रक्षा: श्रीडूंगरगढ़ में 500+ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया देश बचाने का संकल्प
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 26 दिसम्बर 2025। सत्ता में बने रहने की सनक वाली विचारधारा के लोग साम, दाम, दंड, भेद के माध्यम से हर हालत में सत्ता में बने रहने के लिए नैतिकता को खो चुके है। ये विचारधारा देश को तोड़ने, बेचने, संविधान बदलने एवं जनता को आपस में लड़वाने तक के गिरे हुए काम कर रही है। ऐसी देश विरोधी विचारधारा से कांग्रेस के कार्यकर्ता जागरूक होकर लड़ेंगें एवं देश को बचाने के लिए जितेगें। यह संकल्प श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के 500 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विगत दो दिनों में कांग्रेस पार्टी के विचारों को आत्मसात कर लिया है। यहां आडसर बास के माहेश्वरी भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना द्वारा आयोजित किए गए दो दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर का समापन शुक्रवार को जय जगत के नारे के साथ हुआ। शिविर के दूसरे दिन की शुरूआत प्रभात फेरी से हुई एवं श्री गोपाल गौशाला में श्रमदान के साथ सैंकड़ों संभागियों ने गौशाला को एकदम चमका दिया। इसके बाद शुरू हुए प्रशिक्षण सत्रों में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनील पंवार ने कहा कि वर्तमान समय एकजुट होकर लोकतंत्र विरोधियों से आमजन की सुरक्षा, संविधान की सुरक्षा का है। देश में वैमनस्यता व वर्ग भेद चरम पर है, जिसे सत्ता द्वारा उकसाया जा रहा है। ऐसे में हमें सौहार्द व समभाव को कायम रखना है, हर एक कार्यकर्ता को एक दूसरे की ताकत बनना है। राजस्थान सरकार में पूर्व मंत्री रहे राजस्थान युवा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सीताराम लांबा ने कार्यकर्ताओं को वर्तमान में देश में स्थिति गंभीर हो जाने की जानकारी देते हुए देश को आजाद करवाने वाले महात्मा गांधी, संविधान बनाने वाले बाबा साहेब अंबेड़कर, दूरदर्शी राजीव गांधी की विचारधारा से ही देश में अमन चैन के साथ देश का विकास होना संभव बताया। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सीबी यादव ने प्रशिक्षण में मौजूद रहे कार्यकर्ताओं से इस शिविर में सीखे, जाने और आत्मसात किए विचारों को हर गांव, हर ढाणी, हर कार्यकर्ता तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण के दूसरे दिन मुख्य प्रशिक्षण विक्रम स्वामी, रीना वाल्मिकी, विमल भाटी ने भी युवाओं से संवाद किया एवं विभिन्न गीतों, वीडियो, प्रसंगों से युवाओं में पार्टी हित में समर्पण भाव रखने का जोश भरा। इस दौरान अतिथि रूप में अवलोकन करने पहुंचें पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सिंवर, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्षा निरू चौधरी, महिला कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष शशीकला राठौड़, देहात जिलाध्यक्ष शांति बेनीवाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी विचारों के प्रति सर्मपण से ही आमजन से जुड़ने की बात कही। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम भादू, राधेश्याम सिद्ध, पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया, पंचायत समिति सदस्य लालचंद कड़वासरा, लालचंद सारण, प्रेम भादू, क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष तुलसीराम गोदारा, निर्वतमान सरपंच हेतराम जाखड़ रीड़ी, बेगराज लुखा जालबसर, लक्ष्मण जाखड़ रामसरा, सरजीत जाखड़ सातलेरा, मोडाराम महिया दुलचासर, कैलाश गोदारा लालमदेसर, डालूराम मेघवाल डेलवां, पूर्व सरपंच रेखाराम कालवा, शेराराम सहू, मेघराज बारूपाल, लालचंद नाई, मुखराम गोयल, आदूराम कस्वां, फूसाराम तर्ड, पूर्व पंचायत समिति सदस्य – नारायण मेघवाल, मूलाराम नायक, नानूराम नैण, रेवंतराम कुलरिया, कांग्रेस पदाधिकारी भगवाननाथ सिद्ध, रमेश प्रजापत, सोहनलाल महिया, धर्मपाल बांगडवा सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसी भी शामिल हुए। शिविर समापन पर दो दिनों से एक साथ, एक छत के नीचे रहे रहे कार्यकर्ताओं ने फिर मिलने एवं शिविर के संवाद को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प लेते हुए एक दूसरे को भाव भरी विदाई दी।


मनमोहनसिंह को याद किया, दी श्रृद्धांजलि।
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह की प्रथम पुण्यतिथी पर शुक्रवार को सर्वोदय संकल्प् शिविर के दौरान उन्हें श्रृद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मौन एवं उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रृद्धांजलि दी व वक्ताओं ने उनके द्वारा देशवासियों को 100 दिन के रोजगार की गारंटी, जनता को सभी सरकारी सूचना लेने का अधिकार दिया, एक पहचान आधार और आरटीई में शिक्षा का अधिकारी दिया, उदारीकरण में लाइसेंस राज खत्म कर भारतीय बाजार खोले, वहीं परमाणु शक्ति के रूप में देश को मान्यता दिलवाने जैसे निर्णायक फैसलों को ऐतिहासिक बताया।
नरेगा श्रमिकों से संवाद, कानून हटाने की दी जानकारी।
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। देश में शक्ति का केंद्रीयकरण इस हद तक हो गया है कि दिल्ली के शासक अब निरकुंश होकर देश विरोधी निर्णय ले रहे है। ऐसा ही निर्णय मनरेगा जैसे 100 दिन के रोजगार की गारंटी जो जरूरतमंदों का हक था इसे भी खतम करने का लिया जा चुका है। दुर्भाग्य यह है कि इससे पीडित होने वाले मजदूरों को इस षडयंत्र की जानकारी तक नहीं मिल पा रही। यह बात राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनील पंवार ने शुक्रवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायत उदरासर में नरेगा श्रमिकों से किए संवाद के दौरान कही। पंवार ने रोजगार गांरटी कानून को हटा कर इसे केवल एक योजना बना देने का आरोप लगाया एवं योजनाओं के परिणाम सामने होने की बात कही। पंवार ने श्रमिकों से रूबरू होते हुए उन्हें विस्तार से जानकारी दी एवं कानून को हटा कर योजना बनाने जैसी साजीश का सामना करने का आह्वान किया।
किसानों की समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन।
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। शिविर के समापन के बाद राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में शिविर संभागी सीधे उपखण्ड़ अधिकारी कार्यालय पहुंचें। जहां उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देते हुए क्षेत्रवासियों व किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। ज्ञापन में यूरिया खाद किल्लत दूर करने, मूंगफली खरीद केन्द्रों पर सरेआम हो रहे भ्रष्टाचार पर लगाम कसने, अवैध वसूली तत्काल प्रभाव से रोकने व खेतों में बिजली की निर्बाध सप्लाई देने की मांग की।

  • Related Posts

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच राजधानी के कई प्रमुख बाजार बंद रहे। सुरक्षा व्यवस्था और आवाजाही में रुकावटों…

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights