Nature Nature

कैलिबर अकादमी के पंकज जाट ने दिलाया सिल्वर, 40 शूटरों का राष्ट्रीय ट्रायल में चयन

Nature

कैलिबर अकादमी के पंकज जाट ने दिलाया सिल्वर, 40 शूटरों का राष्ट्रीय ट्रायल में चयन

समाचार गढ़, बीकानेर। कैलिबर शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी ने एक बार फिर बीकानेर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। अकादमी के प्रतिभाशाली शूटर पंकज जाट ने 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर जिले को गौरवान्वित किया।
इस वर्ष अकादमी के कुल 40 खिलाड़ियों ने नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया, जिनमें 10 बेटियां भी शामिल हैं — जो अकादमी की मजबूत प्रशिक्षण व्यवस्था और खेल विकास का सशक्त उदाहरण है।
नेशनल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राइफल शूटिंग में रविंद्र इसरावाल तथा एयर पिस्टल में कोच सुनील कुमार जाट, पंकज, सुनीता, पवित्रा, आध्या, लावण्या, धीरज, नामित, साहिल, अभिषेक, संदीप, सचिन, राहुल और मुकेश ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। इन सभी खिलाड़ियों का चयन अब इंडिया टीम के सेलेक्शन ट्रायल के लिए हुआ है।
इस प्रतियोगिता की एक और विशेष उपलब्धि यह रही कि शूटर रवि व्यास ने 60 वर्ष की आयु में सीनियर मास्टर कैटेगरी में अत्यंत शानदार प्रदर्शन किया। उनकी यह उपलब्धि युवाओं के साथ-साथ वरिष्ठ खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है। इसके साथ ही रवि व्यास जी 25 मीटर और 50 मीटर स्पर्धाओं में भी अपनी प्रतिभा आजमा रहे हैं और निरंतर बेहतर प्रदर्शन की ओर अग्रसर हैं।
अकादमी प्रबंधन ने इसे बीकानेर के खेल इतिहास का गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

  • Related Posts

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    समाचार-गढ़ 12 अक्टूबर, 2026। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ग्वादर के तटीय इलाके में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड की दो नावों पर हमले की खबर सामने आई है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी…

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों को हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा मिला है। पुलिस के मुताबिक, बोमाई थाना क्षेत्र के मुकाम चेरहार के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights