Nature Nature

जहाँ गोवंश तड़प रहा था… वहीं पहुंचा प्रशासन! डंपिंग यार्ड पर फेंसिंग व निगरानी के आदेश

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। नगर पालिका क्षेत्र में डंपिंग यार्ड से गोवंश के असहाय मृत्यु होने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक ताराचंद सारस्वत के निर्देशानुसार आज मौके पर प्रशासनिक व भाजपा पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम शुभम शर्मा, अधिशासी अधिकारी श्रीवर्धन शर्मा, नगर पालिका चेयरमैन मानमल शर्मा, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, उपाध्यक्ष गजानंद दाधीच, शहर महामंत्री मदन सोनी, शहरमंत्री महेंद्र पारीक सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण में लूणकरणसर रोड स्थित डंपिंग यार्ड को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए कि चारों ओर फेंसिंग कर पूरी तरह कवर किया जाए तथा कर्मचारियों की नियमित ड्यूटी लगाई जाए, जिससे बेसहारा गोवंश एवं वन्य जीवों का प्रवेश रोका जा सके। मौके पर ही कचरे को भीतर स्थानांतरित करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया।

विधायक सारस्वत के निर्देशानुसार यह भी तय किया गया कि डंपिंग यार्ड की निरंतर मॉनिटरिंग की जाएगी तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही शहर में डाला जाने वाला कचरा निर्धारित स्थान पर ही डाला जाएगा और नियमित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर बीसीएमओ डॉ. राजीव सोनी भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने सभी अस्पतालों, लैब एवं मेडिकल स्टोर संचालकों को खुले में मेडिकल वेस्ट न डालने तथा निर्धारित मेडिकल वेस्ट डिस्पोजल प्रक्रिया का पालन करने के सख्त निर्देश दिए।

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी गोवंश संरक्षण, स्वच्छता एवं जनहित से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर पूरी तरह सक्रिय है और विधायक ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

  • Related Posts

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    समाचार-गढ़ 12 अक्टूबर, 2026। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ग्वादर के तटीय इलाके में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड की दो नावों पर हमले की खबर सामने आई है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी…

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों को हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा मिला है। पुलिस के मुताबिक, बोमाई थाना क्षेत्र के मुकाम चेरहार के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights