Nature Nature

तोलीयासर में रामोत्सव की गूंज, कलश यात्रा संग भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित

Nature

तोलीयासर में रामोत्सव की गूंज, कलश यात्रा संग भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित

तोलीयासर।
अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर 22 जनवरी को तोलीयासर गांव में धार्मिक उत्साह और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। इस पावन दिन गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसके पश्चात एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के पूजन के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई।

सम्मेलन में संत शिरोमणि गोपालदास जी महाराज का दिव्य सान्निध्य प्राप्त हुआ। अपने आशीर्वचन में उन्होंने हिंदू समाज को संगठित रहने, अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने तथा धर्म और संस्कारों की रक्षा हेतु सदैव सजग रहने का संदेश दिया।

मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े सामाजिक चिंतक गंगा सिंह जी ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने हिंदू समाज की एकता, पहचान और मजबूती पर जोर देते हुए वर्तमान परिवेश में समाज को जागरूक एवं संगठित रहने की आवश्यकता बताई।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा ने अपने संबोधन में परिवार निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि माताएं ही बच्चों में संस्कार, परंपरा और संस्कृति के बीज रोपित करती हैं, जिससे सशक्त समाज का निर्माण होता है।

समापन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक जगदीश जी रतनपुरा ने राजस्थानी भाषा में ओजस्वी उद्बोधन दिया। उन्होंने समाज को पूर्वजों की परंपराओं से जुड़ने, जातिगत भेदभाव से ऊपर उठने और महिलाओं को समान अवसर देने का प्रेरक संदेश दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन राज सिर द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रदीप सिंह जी, किशोर जी, लक्ष्मीनारायण जी सहित ग्राम के अनेक प्रबुद्धजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सम्मेलन में राम दरबार की भव्य झांकी, कलश यात्रा और राम दरबार यात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं राम भदावर की काव्य प्रस्तुति ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। श्रीडूंगरगढ़ से पधारे भाई महेंद्र द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रगीत ने पूरे वातावरण को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में हिंदू समाज को और अधिक सशक्त, संगठित एवं गौरवशाली बनाने का संकल्प लिया गया, जिसके साथ आयोजन का भव्य और सफल समापन हुआ।

  • Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर पर डिस्कवरी चैनल की डॉक्यूमेंट्री सामने आने के बाद पाकिस्तान की सेना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तानी सेना ने डॉक्यूमेंट्री को…

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट का आज चौथा दिन है। भारतीय टीम पहली पारी में 178 रन की बढ़त हासिल कर चुकी है और अब दूसरी पारी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

    शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights