Nature Nature

शहरी निकाय संस्थाओं के आम चुनाव -2026 की तैयारी शुरू, प्रगणक का प्रशिक्षण सम्पन्न

Nature

शहरी निकाय संस्थाओं के आम चुनाव -2026 की तैयारी शुरू, प्रगणक का प्रशिक्षण सम्पन्न

शहरी निकाय निर्वाचन के सभी प्रगणक जिम्मेदारी से कार्य पूर्ण करें – शुभम शर्मा, एसडीएम

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान और जिला निर्वाचन अधिकारी, बीकानेर के निर्देशानुसार उपखंड प्रशासन, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा राज्य में आगामी नगर निकाय संस्थाओं के आम चुनाव- 2026 के संबंध में विधानसभा क्षेत्र,श्रीडूंगरगढ़ की नगरपालिका, श्रीडूंगरगढ़ के सभी 40 वार्डों के प्रगणक का एकदिवसीय प्रशिक्षण तहसील सभागार सभागार, श्रीडूंगरगढ़ में रखा गया। उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा ने बताया कि आगामी शहरी नगर निकाय के आम चुनाव- 2026 के संबंध में नगरपालिका परिक्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के वार्डों का पुनर्गठन करके प्रकाशन पूर्व में ही किया जा चुका है और नगरपालिका के वार्डों की प्रारूप निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु प्रपत्र ‘ए ‘ तैयार किया जाना है, जिसके विषय में प्रगणकों को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा गहन प्रशिक्षण दिया गया। श्री शुभम शर्मा, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी,श्रीडूंगरगढ़ ने निर्वाचन के इस महत्त्वपूर्ण कार्य को पूर्ण सजगता और जिम्मेदारी से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। रमेश सिंह चौहान, नायब तहसीलदार, निर्वाचन, श्रीडूंगरगढ़ ने निर्देश दिया कि सभी संबंधित प्रगणक शहरी निकाय निर्वाचन से संबंधित इस समयबद्ध कार्य को सावधानीपूर्वक पूरा करें। मास्टर ट्रेनर नौरत मल शर्मा एएलएमटी और श्रवण कुमार मोटसरा ने विस्तृत प्रशिक्षण दिया। निर्वाचन शाखा से भव्य कटारिया और मुकेश झरवाल ने बिंदुवार प्रपत्र समझाया।पूरब चन्द, मघाराम और रविन्द्र करसोलिया ने रजिस्ट्रेशन कार्य किया।

  • Related Posts

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    समाचार गढ़, बीकानेर। पूगल क्षेत्र में गुरुवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर लेकर जा रही कैंपर अचानक पलट गई। हादसे के समय कैंपर में करीब 40…

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    समाचार-गढ़ 13 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के ज्यादातर समय सेंसेक्स और निफ्टी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

    संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

    UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

    UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

    गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

    गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

    लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम

    लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights