कालू रोड पर बाइक हादसा, एक युवक गंभीर घायल
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। गुसांईसर से कालू रोड पर एक किलोमीटर आगे बाइक हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा था। वहां से गुजर रहे दो राहगीरों ने उसे संभाला और उप जिला अस्पताल, श्रीडूंगरगढ़ पहुंचाया।
घायल की पहचान कालू निवासी 45 वर्षीय रामस्वरूप पुत्र नारायण दास के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बीकानेर रेफर कर दिया।











