Nature Nature

जयपुर–बीकानेर मार्ग पर वसुंधरा राजे का जगह-जगह स्वागत, श्रीडूंगरगढ़ में हुआ भव्य अभिनंदन

Nature

जयपुर–बीकानेर मार्ग पर वसुंधरा राजे का जगह-जगह स्वागत, श्रीडूंगरगढ़ में हुआ भव्य अभिनंदन

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का सोमवार दोपहर जयपुर से बीकानेर जाते समय श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्र में प्रवेश करते ही समर्थकों और जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया गया।

वसुंधरा राजे के श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की सीमा में पहुंचने पर नगरपालिका क्षेत्र, पूर्व विधायक स्व. किसनाराम नाई की बाड़ी तथा शेरूणा में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया।

शेरूणा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए सम्मान प्रकट किया।

उल्लेखनीय है कि वसुंधरा राजे सिंधिया आज खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल एवं कुलगुरु डॉ. विमला मेघवाल के पुत्र विदित के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बीकानेर रवाना हुई थीं। इसी क्रम में उनके मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया।

  • Related Posts

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ निवासी भंवरलाल पारख पुत्र स्वर्गीय जयचंदलाल पारख का 7 फरवरी 2026 को स्वर्गवास हो गया। जीवन की…

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    🚩श्री गणेशाय नम:🚩📜 दैनिक पंचांग 📜 ☀ 08 – Feb – 2026☀ Sri Dungargarh, India ☀ पंचांग🔅 तिथि सप्तमी +05:04 AM🔅 नक्षत्र स्वाति +05:03 AM🔅 करण :विष्टि 03:57 PMबव 03:57…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    11 फरवरी को उद्घाटन के साथ शुरू होंगी जीवन रक्षा हॉस्पिटल की सेवाएं, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंच दिवसीय पूजन प्रारंभ

    11 फरवरी को उद्घाटन के साथ शुरू होंगी जीवन रक्षा हॉस्पिटल की सेवाएं, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंच दिवसीय पूजन प्रारंभ

    कुंतासर में मां भगवती मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा निकली

    कुंतासर में मां भगवती मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा निकली

    सेसोमूं स्कूल में शुभकामना एवं दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन

    सेसोमूं स्कूल में शुभकामना एवं दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन

    साहित्यकार डाॅ चेतन स्वामी को साहित्य मर्मज्ञ उपाधि से किया जाएगा सम्मानित

    साहित्यकार डाॅ चेतन स्वामी को साहित्य मर्मज्ञ उपाधि से किया जाएगा सम्मानित
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights