अचानक कार के आगे आया कुत्ता, संतुलन बिगड़ने पर पेड़ से टकराई
समाचार गढ़, 18 फरवरी 2026। क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर हरियासर के पास बुधवार सुबह एक कार दुर्घटना हो गई। श्रीगंगानगर से बीकानेर की ओर जा रही कार के आगे अचानक एक कुत्ता आ गया, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन कुत्ते से टकरा गया। टक्कर के बाद कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में चालक को चोटें आईं, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही टोल प्लाजा की टीम मौके पर पहुंची। टोल कार्मिक राकेश गर्वा ने बताया कि घायल चालक को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से लूणकरणसर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है सौभाग्य से दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन
समाचार गढ़, 20 अप्रैल 2026। मंगलवार को बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले आग लग गई। सोमवार दोपहर 2 बजे रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU)…
















