Nature Nature

हाल-ए-मौसम। राजस्थान में अगले एक सप्ताह मौसम रहेगा शुष्क, दिन में तेज धूप रहने की संभावना, अब दिन में बढ़ेगी गर्मी

Nature

हाल-ए-मौसम। राजस्थान में अगले एक सप्ताह मौसम रहेगा शुष्क, दिन में तेज धूप रहने की संभावना, अब दिन में बढ़ेगी गर्मी

समाचार गढ़, 20 फरवरी 2026। बारिश-ओलावृष्टि से राजस्थान में पारा गिरने से राज्य में सर्दी बढ़ गई। गुरुवार को राज्य के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक रहा। इससे राज्य में सुबह-शाम मध्यम और दिन में हल्की सर्दी रही। मौसम विशेषज्ञों ने बताया- राज्य में अगले एक-दो दिन में तापमान बढ़कर सामान्य से ऊपर जाएगा, जिससे सुबह-शाम की सर्दी से भी कम हो जाएगी और दिन हल्के गर्म होने लगेंगे। पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से में कुछ स्थानों पर सुबह हल्का कोहरा रहा। जबकि कई जिलों में दोपहर तक हल्के बादल रहे।

जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर समेत कई जिलों में हल्के बादल छाने से दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। गुरुवार दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस फलोदी और बाड़मेर में दर्ज हुआ।

गुरुवार को राज्य में जयपुर, फतेहपुर, सीकर, गंगानगर, चूरू, अलवर समेत कई जिलों में हल्का कोहरा रहा। दिन में इन शहरों में हल्के बादल रहे, जिससे यहां धूप कमजोर रही। अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। कल सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.4 अलवर और फतेहपुर में दर्ज हुआ।

मौसम विशेषज्ञों ने बताया- राज्य में अब अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा और दिन में तेज धूप रहने की संभावना है। अगले सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे पश्चिमी राजस्थान के जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हो सकता है। इससे दिन में हल्की गर्मी बढ़ेगी, जबकि सुबह-शाम की सर्दी कम हो जाएगी।

  • Related Posts

    Market Outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 43 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,584 पर बंद; SBI सबसे ज्यादा टूटा

    समाचार-गढ़ 10 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 10 अगस्त को पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में तनाव…

    Ranchi Student Protest: विधानसभा मार्च के दौरान बवाल, छात्रों ने तोड़ी सातवीं बैरिकेडिंग; पथराव में पुलिसकर्मी घायल

    समाचार-गढ़ 10 अगस्त, 2026। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन सोमवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Market Outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 43 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,584 पर बंद; SBI सबसे ज्यादा टूटा

    Market Outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 43 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,584 पर बंद; SBI सबसे ज्यादा टूटा

    Ranchi Student Protest: विधानसभा मार्च के दौरान बवाल, छात्रों ने तोड़ी सातवीं बैरिकेडिंग; पथराव में पुलिसकर्मी घायल

    Ranchi Student Protest: विधानसभा मार्च के दौरान बवाल, छात्रों ने तोड़ी सातवीं बैरिकेडिंग; पथराव में पुलिसकर्मी घायल

    संसद में आज 4 अहम बिल होंगे पेश: मानसून सत्र के आखिरी 4 दिन, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

    संसद में आज 4 अहम बिल होंगे पेश: मानसून सत्र के आखिरी 4 दिन, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

    FCRA Amendment Bill पर क्या सच, क्या अफवाह? अमेरिका में भारतीय राजदूत ने बताई पूरी हकीकत

    FCRA Amendment Bill पर क्या सच, क्या अफवाह? अमेरिका में भारतीय राजदूत ने बताई पूरी हकीकत

    ईरान युद्ध से निकलने की राह खोज रहे ट्रंप? हॉरमुज खुला तो न्यूक्लियर डील के बिना भी खत्म कर सकते हैं जंग

    ईरान युद्ध से निकलने की राह खोज रहे ट्रंप? हॉरमुज खुला तो न्यूक्लियर डील के बिना भी खत्म कर सकते हैं जंग

    JPSC विवाद पर छात्रों का विधानसभा मार्च आज: रांची में निषेधाज्ञा, बैरिकेडिंग और भारी पुलिस तैनाती; CBI जांच पर अड़ा आंदोलन

    JPSC विवाद पर छात्रों का विधानसभा मार्च आज: रांची में निषेधाज्ञा, बैरिकेडिंग और भारी पुलिस तैनाती; CBI जांच पर अड़ा आंदोलन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights