Nature Nature

उपजिला अस्पताल में 25 लाख की एंबुलेंस चार साल खड़ी, मरीज परेशान

Nature

समाचार गढ़, 20 फरवरी 2026।  उप जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए विधायक कोटे से करीब 25 लाख रुपए की लागत से मिली एंबुलेंस इन दिनों अनदेखी का शिकार बनी हुई है। खाजूवाला  में चार साल पहले बड़ी उम्मीदों के साथ अस्पताल को सौंपी गई यह एंबुलेंस आज अस्पताल परिसर के पीछे खड़ी-खड़ी खटारा होती जा रही है, जबकि क्षेत्र के मरीजों को समय पर परिवहन सुविधा नहीं मिल पा रही। जानकारी के अनुसार बजट के अभाव का हवाला देकर एंबुलेंस को संचालन में नहीं लिया जा रहा है। हालत यह है कि लंबे समय से खड़ी रहने के कारण वाहन के टायर तक खराब होने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सरकार की ओर से लाखों रुपए खर्च कर सुविधा उपलब्ध करवाई गई है, तो उसे शुरू क्यों नहीं किया जा रहा। इस बीच मरीजों को निजी एंबुलेंस सेवाओं का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि सरकारी एंबुलेंस खड़ी है और निजी एंबुलेंसों को बढ़ावा मिल रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब इस संबंध में बीसीएमओ से जानकारी चाही गई तो उनका जवाब था कि उन्हें इस एंबुलेंस के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अब बड़ा सवाल यह है कि जिस अस्पताल के अधीन यह एंबुलेंस आती है, उसकी स्थिति की जानकारी जिम्मेदार अधिकारी को क्यों नहीं है? स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि एंबुलेंस को तुरंत दुरुस्त कर संचालन में लिया जाए, ताकि क्षेत्र के मरीजों को राहत मिल सके।

  • Related Posts

    जिले की 191 पात्र गौशालाओं को करीब 73 करोड़ रुपये के अनुदान का अनुमोदन

    जिला गोपालन समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के द्वितीय चरण के प्रस्ताव स्वीकृत ज़िला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई ज़िला गोपालन समिति की बैठक समाचार गढ़, बीकानेर, 5…

    राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर पर जताया भरोसा, ओडिशा उपचुनाव में देबाशीष सामन्तराय को बनाया प्रत्याशी

    समाचार गढ़, 4 जून 2026। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राजस्थान से भाजपा ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं वर्तमान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिले की 191 पात्र गौशालाओं को करीब 73 करोड़ रुपये के अनुदान का अनुमोदन

    जिले की 191 पात्र गौशालाओं को करीब 73 करोड़ रुपये के अनुदान का अनुमोदन

    राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर पर जताया भरोसा, ओडिशा उपचुनाव में देबाशीष सामन्तराय को बनाया प्रत्याशी

    राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर पर जताया भरोसा, ओडिशा उपचुनाव में देबाशीष सामन्तराय को बनाया प्रत्याशी

    सरिस्का में पहली बार दिखा दुर्लभ सफेद मोर, पर्यटकों के कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा

    सरिस्का में पहली बार दिखा दुर्लभ सफेद मोर, पर्यटकों के कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा

    इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगे 30 हजार, 15 हजार लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

    इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगे 30 हजार, 15 हजार लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

    राजस्थान में फिर बदला मौसम, नए पश्चिमी विक्षोभ से आंधी-बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में अलर्ट

    राजस्थान में फिर बदला मौसम, नए पश्चिमी विक्षोभ से आंधी-बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में अलर्ट

    सोशल मीडिया से सड़क तक पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी, 6 जून को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

    सोशल मीडिया से सड़क तक पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी, 6 जून को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights