Nature Nature

स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण में ट्रम्प बोले—वेनेजुएला से 80 मिलियन बैरल तेल लिया, रिश्ते मजबूत

Nature

समाचार गढ़ 25 फरवरी 2026। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी संसद (कांग्रेस) में अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने वेनेजुएला का जिक्र किया। उन्होंने वेनेजुएला को अमेरिका का नया दोस्त और साझेदार बताया। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ने वेनेजुएला से 80 मिलियन बैरल तेल लिया है, जो बढ़ते हुए रिश्ते का संकेत है।

ट्रम्प ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया, जिसमें उनके टैरिफ लगाने के फैसले को गलत ठहराया गया। जब ट्रम्प ने इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण कहा तो डेमोक्रेट नेताओं ने तालियां बजाई। बीते शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प के टैरिफ को गैरकानूनी बताकर रद्द कर दिया था।

दूसरी ओर विपक्षी डेमोक्रेटिक सांसदों ने ट्रम्प का विरोध किया। कुछ सांसद अलग तरीके के कपड़े और बैज पहन कर आए। इसके जरिए एपस्टीन फाइल जारी करने और सर्वाइवर के साथ खड़े रहने की बात कही गई थी। इस दौरान एपस्टीन सेक्स स्कैंडल से जुड़ीं कई पीड़ित भी संसद में मौजूद रहीं।

हर साल जनवरी या फरवरी में ये भाषण होता है

अमेरिका में राष्ट्रपति हर साल जनवरी या फरवरी में कांग्रेस को एक संबोधित करते हैं, जिसे ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ कहा जाता है। स्टेट ऑफ द यूनियन के दिन संसद की प्रतिनिधि सभा और सीनेट के सदस्य हाउस चैंबर में इकट्ठा होते हैं।

स्पीकर ऑफ द हाउस और उपराष्ट्रपति जो सीनेट के अध्यक्ष भी होते हैं, राष्ट्रपति के पीछे ऊंचे मंच पर बैठते हैं। जब राष्ट्रपति संसद में पहुंचते हैं तो हाउस के सार्जेंट-एट-आर्म्स उनके आने की घोषणा करते हैं। इसके बाद स्पीकर राष्ट्रपति का परिचय कराते हैं और राष्ट्रपति कांग्रेस को अपना भाषण देते हैं।

  • Related Posts

    लाल किला विस्फोट के बाद देशभर में बड़ा एक्शन, 300 से ज्यादा संदिग्ध गिरफ्तार; 73 भगोड़े विदेश से लाए गए

    समाचार गढ़ 10 नवंबर 2026। Red Fort Blast Case: पिछले साल 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए कार विस्फोट के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने देशभर में आतंकवाद के…

    व्यूज के लिए भारत को बदनाम करने की कोशिश? बांग्लादेश की बस्तियों को बता रहे दिल्ली

    समाचार गढ़ 10 नवंबर 2026। Bangladesh News: सोशल मीडिया पर व्यूज और कमाई के लिए कुछ चीनी व्लॉगर्स पर बांग्लादेश की झुग्गी-बस्तियों को भारत की राजधानी नई दिल्ली बताकर दिखाने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लाल किला विस्फोट के बाद देशभर में बड़ा एक्शन, 300 से ज्यादा संदिग्ध गिरफ्तार; 73 भगोड़े विदेश से लाए गए

    लाल किला विस्फोट के बाद देशभर में बड़ा एक्शन, 300 से ज्यादा संदिग्ध गिरफ्तार; 73 भगोड़े विदेश से लाए गए

    व्यूज के लिए भारत को बदनाम करने की कोशिश? बांग्लादेश की बस्तियों को बता रहे दिल्ली

    व्यूज के लिए भारत को बदनाम करने की कोशिश? बांग्लादेश की बस्तियों को बता रहे दिल्ली

    दुनिया के कई देशों में फैला कोरोना का नया वैरिएंट PJ.2.1, क्या फिर लौटेगा महामारी का खतरा? जानें लक्षण

    दुनिया के कई देशों में फैला कोरोना का नया वैरिएंट PJ.2.1, क्या फिर लौटेगा महामारी का खतरा? जानें लक्षण

    ऑपरेशन सिंदूर का खौफ या भारत को घेरने की नई चाल? PAK ने उतारे 3 खतरनाक कामिकेज ड्रोन!

    ऑपरेशन सिंदूर का खौफ या भारत को घेरने की नई चाल? PAK ने उतारे 3 खतरनाक कामिकेज ड्रोन!

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights