Nature Nature

15 मार्च से शुरू होगा खरमास, 13 अप्रैल तक रहेंगे मांगलिक कार्य वर्जित

Nature

समाचार गढ़ 16 मार्च 2026। हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष खरमास (मलमास) की शुरुआत 15 मार्च 2026 से होगी, जो 13 अप्रैल 2026 तक रहेगा। इस दौरान विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, नया व्यापार शुरू करना और वाहन या संपत्ति खरीदने जैसे सभी मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं। ज्योतिष मान्यता के अनुसार 14 मार्च की मध्यरात्रि में सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही खरमास का आरंभ हो जाएगा।

सूर्य के राशि परिवर्तन से शुरू होता है खरमास
ज्योतिषाचार्य के अनुसार सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने की प्रक्रिया को संक्रांति कहा जाता है। जब सूर्य मीन राशि में प्रवेश करते हैं तब खरमास की शुरुआत मानी जाती है। इस अवधि में सूर्य 13 अप्रैल तक मीन राशि में ही रहेंगे और मेष संक्रांति के साथ ही खरमास समाप्त हो जाएगा।

साल में दो बार लगता है खरमास
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वर्ष में दो बार खरमास आता है। पहला मध्य मार्च से मध्य अप्रैल के बीच और दूसरा मध्य दिसंबर से मध्य जनवरी के बीच माना जाता है। जब सूर्य धनु और मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तब यह अवधि खरमास कहलाती है।

इन मांगलिक कार्यों पर रहती है रोक
खरमास के दौरान हिंदू धर्म में बताए गए कई शुभ कार्य नहीं किए जाते। इस अवधि में विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, गृह निर्माण, नए व्यापार की शुरुआत, वधू प्रवेश, नामकरण, मुंडन, यज्ञोपवीत जैसे संस्कारों को टाल दिया जाता है।

पूजा-पाठ का विशेष महत्व
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार भले ही मांगलिक कार्यों पर रोक रहती है, लेकिन यह समय पूजा-पाठ और आध्यात्मिक साधना के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस दौरान प्रतिदिन सूर्य देव को तांबे के पात्र से अर्घ्य देना, सूर्य मंत्रों का जाप करना और दान-पुण्य करना विशेष फलदायी माना गया है।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
खरमास के दौरान तामसिक भोजन, शराब आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही नया वाहन, संपत्ति या अन्य बड़ी वस्तुओं की खरीदारी से भी बचने की सलाह दी जाती है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार इस अवधि में नया कार्य शुरू करने से अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना कम होती है।

13 अप्रैल को होगा खरमास का समापन
पंचांग के अनुसार 13 अप्रैल 2026 को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करते ही मेष संक्रांति होगी और इसके साथ ही खरमास समाप्त हो जाएगा। इसके बाद विवाह सहित सभी मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो सकेंगे।

  • Related Posts

    राजस्थान के सरकारी स्कूलों में आज एक साथ निरीक्षण, जर्जर भवन से लेकर शिक्षकों की संख्या तक होगी जांच

    समाचार-गढ़ 25 अगस्त, 2026। जयपुर: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में आज प्रदेशभर में एक साथ भौतिक निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान स्कूलों में भवन की स्थिति, क्लासरूम, पेयजल, शौचालय, पोषाहार…

    45 साल तक चला दोहरे हत्याकांड का केस, सुप्रीम कोर्ट ने सजा रोकी और कहा- ‘यह न्यायिक व्यवस्था की विफलता’

    समाचार-गढ़ 25 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: करीब 45 साल पुराने दोहरे हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक प्रक्रिया में हुई असाधारण देरी पर गंभीर चिंता जताई है। 1981 में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के सरकारी स्कूलों में आज एक साथ निरीक्षण, जर्जर भवन से लेकर शिक्षकों की संख्या तक होगी जांच

    राजस्थान के सरकारी स्कूलों में आज एक साथ निरीक्षण, जर्जर भवन से लेकर शिक्षकों की संख्या तक होगी जांच

    45 साल तक चला दोहरे हत्याकांड का केस, सुप्रीम कोर्ट ने सजा रोकी और कहा- ‘यह न्यायिक व्यवस्था की विफलता’

    45 साल तक चला दोहरे हत्याकांड का केस, सुप्रीम कोर्ट ने सजा रोकी और कहा- ‘यह न्यायिक व्यवस्था की विफलता’

    2027 की जनगणना में भिखारियों की अलग गिनती नहीं होगी, कई पुराने आंकड़ों को क्यों बदला गया?

    2027 की जनगणना में भिखारियों की अलग गिनती नहीं होगी, कई पुराने आंकड़ों को क्यों बदला गया?

    ‘वोटर लिस्ट में नाम चेक करें’… राजस्थान में चुनाव के बीच साइबर ठगों का नया खेल, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    ‘वोटर लिस्ट में नाम चेक करें’… राजस्थान में चुनाव के बीच साइबर ठगों का नया खेल, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    कचरे के ढेर से चॉकलेट-टॉफियां उठाने उमड़ी भीड़, वीडियो वायरल; खाने लायक थीं या एक्सपायर्ड?

    कचरे के ढेर से चॉकलेट-टॉफियां उठाने उमड़ी भीड़, वीडियो वायरल; खाने लायक थीं या एक्सपायर्ड?

    PBM अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

    PBM अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights