Nature Nature

विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की चाकू मारकर हत्या, एक हिरासत में

Nature

समाचार गढ़, 16 मार्च 2026। बीकानेर जिले के जसरासर थाना क्षेत्र के गांव उत्तमादेसर में देर रात आपसी विवाद के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है।

दुकान चलाने वाले युवक पर किया चाकू से हमला
मृतक की पहचान हरिराम (32) पुत्र बद्रीराम गोदारा निवासी उत्तमादेसर के रूप में हुई है। वह गांव में दुकान चलाकर अपना परिवार चलाता था। पुलिस के अनुसार किसी बात को लेकर हुए विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया और आरोपियों ने हरिराम पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत
घटना के बाद परिजन घायल हरिराम को उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल बीकानेर लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में नापासर के पास ही उसने दम तोड़ दिया।

संयुक्त कार्रवाई में एक युवक हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही जसरासर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नापासर सीएचसी भिजवाया। जसरासर, नापासर और बीकानेर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए देर रात एक युवक को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

परिजनों ने की अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजन नापासर सीएचसी और जसरासर थाने में मौजूद हैं और अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले में परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा घटना की विस्तृत जांच जारी है।

  • Related Posts

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    समाचार-गढ़ 21 सितंबर, 2026। राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास 2026 जारी है। अभ्यास के दौरान दोनों…

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में ड्रोन हमलों ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। रूस के अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights