Nature Nature

जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

Nature

पत्नी ने लगाए पति के खिलाफ आरोप, मामला दर्ज।
समाचार गढ़। लूणकरणसर थाने में सुरनाणा निवासी तारादेवी ने अपने पति हजारीराम जाट के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि 26 मार्च की रात आरोपी ने रात को घर में घुसकर उसे गालियां दी व मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई हरलाल को दी है।
अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर गहनों सहित नगदी चुराई।
समाचार गढ़। नोखा थाना क्षेत्र की कानुपरा बस्ती निवासी बाबूलाल पुत्र चंपालाल सुथार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ घर में घुसकर गहने व नगदी चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 3 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे से 4 अप्रैल 2026 को सुबह 4 बजे के बीच अज्ञात चोर उसके घर में घुसे। चोरों ने 85 हजार नगदी, 600-700 खुले नोट, सोने का रखड़ी सेट, कान के पत्ते एक जोड़ी, 8 सोने के पात की चुड़ियां, चांदी की एक जोड़ी पायल, बिछुड़ी दो जोड़ी सहित अन्य चांदी का करीब 400 ग्राम सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई नथाराम को सौंप दी है।
जातिसूचक गालियां देते हुए की मारपीट।
समाचार गढ़। नोखा थाना क्षेत्र में सलुण्डिया निवासी सुखराम पुत्र ताजाराम मेघवाल ने लालचंद, बीरबल व सुरजपाल के खिलाफ एकराय होकर जातिसूचक गालियां निकालने व मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच सीओ जनरेलसिंह करेंगे।
कमरे में घुसकर मारपीट कर धमकाया।
समाचार गढ़। नोखा थाने में गांव राणासर निवासी श्यामसुदंर पुत्र हड़मानाराम बिश्नोई ने रूपाराम व अन्य के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 5 अप्रैल को अरोपी अन्य जनों के साथ उसके कमरे में घुसा व मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले की जांच एएसआई नथाराम करेंगे।

  • Related Posts

    राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति का साहित्यकार समारोह सम्पन्न, कागज से स्क्रीन तक बदली सृजन की दुनिया : संवेदना बचाए रखना चुनौती-‌ डुकवाल

    राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति का साहित्यकार समारोह सम्पन्न कागज से स्क्रीन तक बदली सृजन की दुनिया : संवेदना बचाए रखना चुनौती-‌ डुकवाल कृत्रिम बुद्धिमत्ता शब्दों को सजा सकती है, पर…

    Pakistan Blast: पुलिस चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला, 13 की मौत; घायलों को ले जा रही एंबुलेंस पर भी फायरिंग

    समाचार-गढ़ 27 सितंबर, 2026। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को एक बड़ा आत्मघाती हमला हुआ। डेरा इस्माइल खान जिले के दराजिंदा इलाके में एक विस्फोटक से लदी गाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति का साहित्यकार समारोह सम्पन्न, कागज से स्क्रीन तक बदली सृजन की दुनिया : संवेदना बचाए रखना चुनौती-‌ डुकवाल

    राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति का साहित्यकार समारोह सम्पन्न, कागज से स्क्रीन तक बदली सृजन की दुनिया : संवेदना बचाए रखना चुनौती-‌ डुकवाल

    Pakistan Blast: पुलिस चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला, 13 की मौत; घायलों को ले जा रही एंबुलेंस पर भी फायरिंग

    Pakistan Blast: पुलिस चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला, 13 की मौत; घायलों को ले जा रही एंबुलेंस पर भी फायरिंग

    ईरान की कासिम बसीर का खौफ? अमेरिकी युद्धपोतों ने बढ़ाई दूरी, सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आया बदलाव

    ईरान की कासिम बसीर का खौफ? अमेरिकी युद्धपोतों ने बढ़ाई दूरी, सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आया बदलाव

    85 साल की उम्र में पूर्व सैनिक ने पूरी की MA की पढ़ाई, अब PhD या कानून की तैयारी

    85 साल की उम्र में पूर्व सैनिक ने पूरी की MA की पढ़ाई, अब PhD या कानून की तैयारी

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights