Nature Nature

जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

Nature

साइड में चल रहें राहगीर को मारी टक्कर, कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज।
समाचार गढ़। नोखा थाने में सुरपुरा निवासी किशनाराम पुत्र गुमानाराम जाट ने एक कार चालक के खिलाफ लापरवाही व तेजगति से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि अणखीसर से घट्टू की आम सड़क पर एक कारचालक ने सड़क की साइड में चलते उसके भाई दुदाराम के टक्कर मार दी जिससे दुदाराम को गंभीर चोटें आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ताराचंद को सौंप दी।
शराब के ठेके में घुसकर तोड़-फोड कर धमकाया।
समाचार गढ़। नोखा थाने में जोधासर निवासी 29 वर्षीय धमेंद्र सिंह पुत्र श्रवणसिंह राजपूत ने राजू खिचड़ व अन्य के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 5 अप्रैल 2026 को रात करीब 10.20 बजे देसलसर में स्थित उसके शराब के आवंटित ठेके पर आरोपी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर तोड़ फोड़ की। आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले और उसकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए धमकियां दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजूराम को सौंप दी है।
जवांई के साथ की मारपीट, साले ने दर्ज करवाया मामला।
समाचार गढ। छत्तरगढ़ थाने में चक 1सीएचडी निवासी र्मिजा पुत्र बग्गुखां ने इसी गांव के निवासी नूर मोहम्मद, मोहम्मद हुसैन, शकूर खां, साबर खां, मादी बानो के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके बहनोई गनी के साथ लाठियों व थाप मुक्कों से मारपीट की, जिससे उसे चोटें लगी।
मारपीट कर धमकाने के आरोप में मामला दर्ज।
समाचार गढ़। बज्जू थाने में मिठडिया निवासी भागीरथ पुत्र जीवनराम बिश्नोई ने इसी गांव के संतोष, विकास व सुमित उर्फ प्रमोद के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे धमकियां दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर हैड कांस्टेबल सोनू शर्मा को दी है।

  • Related Posts

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Dhanteras 2026: धनतेरस के मौके पर देशभर के बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ…

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मंदिर में आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। जालौर जिले के एक श्रद्धालु ने हार्ट की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights