Nature Nature

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

Nature

समाचार गढ़ 8 अप्रैल 2026। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद हालात फिर से तनावपूर्ण हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10 बजे ईरान के लवन आइलैंड स्थित तेल रिफाइनरी को निशाना बनाते हुए हमला किया गया, जिसके बाद वहां भीषण आग लग गई।

इसी बीच कुवैत ने भी दावा किया है कि सीजफायर के बावजूद ईरान की ओर से ड्रोन हमले किए गए। कुवैत के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल सऊद अब्दुलअजीज अल-ओतैबी के मुताबिक, सुबह से अब तक 28 ईरानी ड्रोन इंटरसेप्ट कर मार गिराए गए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ ड्रोन देश के दक्षिणी हिस्सों तक पहुंच गए थे और तेल प्लांट, बिजली घरों व पानी के डीसैलिनेशन प्लांट जैसे अहम ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिससे संबंधित सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है।

दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच करीब 40 दिनों के तनाव के बाद 2 हफ्तों के सीजफायर पर सहमति बनी थी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बताया कि यह समझौता पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ की अपील के बाद संभव हो सका। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को 10 पॉइंट का एक प्रस्ताव भेजा है, जिस पर आगे बातचीत की जा सकती है।

वहीं, ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल का दावा है कि अमेरिका ने उसके 10 पॉइंट प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। काउंसिल के अनुसार, यह समझौता ईरान की शर्तों पर हुआ है और इसे देश की जीत के रूप में देखा जा रहा है।

  • Related Posts

    पेपर लीक पर सरकार का सख्त एक्शन: 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने समेत नए कानून में बड़े बदलाव

    समाचार-गढ़ 25 जुलाई 2026। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और धांधली के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार कानून को और कड़ा बनाने की तैयारी…

    यूरोप में जंगलों की आग का कहर: फ्रांस-स्पेन में 3 लाख से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे, कई इलाके अब भी संकट में

    समाचार-गढ़ 25 जुलाई 2026। यूरोप में जंगलों में लगी भीषण आग ने फ्रांस और स्पेन में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। आग की भयावह स्थिति के कारण 3 लाख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेपर लीक पर सरकार का सख्त एक्शन: 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने समेत नए कानून में बड़े बदलाव

    पेपर लीक पर सरकार का सख्त एक्शन: 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने समेत नए कानून में बड़े बदलाव

    यूरोप में जंगलों की आग का कहर: फ्रांस-स्पेन में 3 लाख से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे, कई इलाके अब भी संकट में

    यूरोप में जंगलों की आग का कहर: फ्रांस-स्पेन में 3 लाख से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे, कई इलाके अब भी संकट में

    पीवी सिंधु से मिली प्रेरणा, स्क्वैश ने बना दिया विश्व विजेता… 18 साल की अनाहत सिंह ने रचा भारतीय खेल इतिहास

    पीवी सिंधु से मिली प्रेरणा, स्क्वैश ने बना दिया विश्व विजेता… 18 साल की अनाहत सिंह ने रचा भारतीय खेल इतिहास

    कारगिल विजय दिवस: देश ने वीर शहीदों को किया नमन, PM मोदी बोले- जवानों का साहस हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

    कारगिल विजय दिवस: देश ने वीर शहीदों को किया नमन, PM मोदी बोले- जवानों का साहस हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

    NEET पेपर लीक विवाद: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रह्लाद जोशी को मिला अतिरिक्त प्रभार

    NEET पेपर लीक विवाद: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रह्लाद जोशी को मिला अतिरिक्त प्रभार

    श्रीडूंगरगढ़ के संतोष कुमार पारख को मिलेगा राजस्थान गौरव अवार्ड-2026

    श्रीडूंगरगढ़ के संतोष कुमार पारख को मिलेगा राजस्थान गौरव अवार्ड-2026
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights