Nature Nature

CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित, जयपुर की राशिका सैनी ने 99.8% अंक हासिल कर रचा रिकॉर्ड

Nature

समाचार गढ़ 15 अप्रैल 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार जयपुर की छात्रा राशिका सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.8% अंक हासिल किए हैं। राशिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, दोस्तों और शिक्षकों को दिया है। उनका सपना है कि वे NEET परीक्षा पास कर डॉक्टर बनें।

जयपुर की ही ज्योतिका रावजानी, कृति मीणा और रूपल शर्मा ने 99% अंक प्राप्त किए हैं, जबकि अविरल जैन ने 98.80% अंक हासिल किए हैं।

इस साल एक खास बात यह रही कि पहली बार CBSE ने अप्रैल महीने में ही 10वीं का रिजल्ट घोषित किया है। राजस्थान रीजन का कुल परिणाम 94.78% रहा, जो पिछले साल के 95.44% से थोड़ा कम है। इस बार अजमेर रीजन देशभर में 10वें स्थान पर रहा।

देशभर में करीब 25 लाख छात्रों ने इस साल CBSE 10वीं सेशन-1 परीक्षा दी थी। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और उमंग ऐप पर रोल नंबर की मदद से देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

सेशन-2 परीक्षा की जानकारी
CBSE ने इस वर्ष 10वीं की परीक्षा दो बोर्ड सिस्टम के तहत आयोजित की है।

सेशन-1 परीक्षा: 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 (अनिवार्य)
सेशन-2 परीक्षा: 15 मई से 1 जून 2026 (वैकल्पिक)

सेशन-2 परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। इसमें अधिकतम 3 विषयों में सुधार का मौका मिलेगा।

इसके अलावा:

2 विषयों में फेल छात्र कंपार्टमेंट के तहत सेशन-2 परीक्षा दे सकते हैं।
3 या उससे अधिक विषयों में फेल छात्रों को 2027 में मुख्य परीक्षा देनी होगी।

  • Related Posts

    दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

    समाचार गढ़ 23 जून 2026। एक दर्दनाक सड़क हादसे में दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चे हाइड्रा क्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि एक…

    सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

    सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और वैश्विक बाजारों में बढ़ती अनिश्चितताओं के बीच सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

    दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

    सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

    सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights