Nature Nature

चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी भाजपा, मंडल प्रभारियों की सूची जारी

Nature

माचार गढ़ 21 अप्रैैल 2026। भाजपा ने बीकानेर जिले में संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए देहात मंडल प्रभारियों की नई सूची जारी की है। जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया द्वारा जारी इस सूची में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मंडलों में अनुभवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने इन नियुक्तियों के माध्यम से बूथ स्तर तक मजबूती और चुनावी तैयारियों को गति देने पर जोर दिया है।

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में महेंद्र संचेती को शहर मंडल तथा राजपाल सिंह शेखावत को देहात मंडल का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा बापेऊ में जसवंत दैया और मोमासर में तोलाराम कुकणा को जिम्मेदारी दी गई है। खाजूवाला क्षेत्र में बीछवाल के लिए दिलीप सिंह राजपुरोहित, छतरगढ़ के लिए महावीर सिंह चारण, दंतौर के लिए सुरेन्द्र स्वामी, खाजूवाला मंडल के लिए छैलूसिंह शेखावत और पूगल के लिए चैनसिंह राजपुरोहित को नियुक्त किया गया है।

नोखा विधानसभा क्षेत्र में कोजूराम सारस्वत (शहर), भंवर जांगिड़ (देहात), अशोक भारती (मुकाम), कुम्भाराम सिद्ध (पांचू) और राजाराम ओझा (जांगलू) को जिम्मेदारी मिली है। वहीं कोलायत क्षेत्र में महेंद्र ढाका, मांगीलाल गोदारा, मनोहर सिंह भारती, आसीकरण भट्ट, जयकिशन उपाध्याय, मनमोहन सिंह और कैलाश बिश्नोई को अलग-अलग मंडलों का प्रभारी बनाया गया है।

लूणकरनसर विधानसभा में भोजराज मेघवाल, अर्जुन कड़वासरा, हनुमान बैद, हेमनाथ जाखड़, भरत सुथार और रामेश्वर पारीक को मंडल प्रभारियों की जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष ने सभी नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करते हुए पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाएं और चुनावी रणनीति को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दें।

  • Related Posts

    बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

    समाचार गढ़, 21 अप्रैल 2026। राजस्थान में बेरोजगारी भत्ते को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। EEMS 1.0 पोर्टल को बंद कर दिया गया है और अब मई महीने…

    जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

    समाचार गढ़, 21 अप्रैल 2026। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अब शिक्षक दोबारा पासबुक के जरिए पढ़ाई करवा सकेंगे। लंबे समय से लागू प्रतिबंध को हटाते हुए शिक्षा विभाग ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

    बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

    जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

    जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

    जयपुर में सस्ता IPL: छात्रों को आधी कीमत से भी कम में मिलेगा मैच का मजा

    जयपुर में सस्ता IPL: छात्रों को आधी कीमत से भी कम में मिलेगा मैच का मजा

    चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी भाजपा, मंडल प्रभारियों की सूची जारी

    चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी भाजपा, मंडल प्रभारियों की सूची जारी

    पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

    पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

    स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

    स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights