Nature Nature

जयपुर में सस्ता IPL: छात्रों को आधी कीमत से भी कम में मिलेगा मैच का मजा

Nature

समाचार गढ़ 21 अप्रैैल 2026। जयपुर के SMS स्टेडियम में स्टूडेंट्स 500 रुपए में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैच देख सकेंगे। राजस्थान रॉयल्स (RR) ने स्टूडेंट्स को 1800 रुपए वाले टिकट कम कीमत पर बेचने का डिसीजन किया है।

सूत्रों के अनुसार, यह सुविधा सिर्फ ऑफलाइन रहेगी। टिकट मैच से दो दिन पहले ही जारी किए जाएंगे।

जयपुर में इस सीजन पहला मैच 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच है। RR प्रबंधन ने बताया- इस मैच के लिए स्टूडेंट्स को 23 अप्रैल से ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर 500 रुपए में टिकट मिलेंगे।

स्टूडेंट्स सवाई मानसिंह स्टेडियम के ऑफलाइन काउंटर से टिकट खरीद सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना आईडी कार्ड दिखाना होगा। एक आईडी कार्ड पर केवल एक ही टिकट दिया जाएगा।सूत्रों के अनुसार, ये टिकट ईस्ट स्टैंड के होंगे, जहां से दर्शक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को नजदीक से देख पाएंगे। इस स्टैंड का टिकट 1800 रुपए का है, लेकिन छात्रों को विशेष छूट के तहत सिर्फ 500 रुपए में दिया जाएगा।

राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने पहले ही सवाई मानसिंह स्टेडियम के ईस्ट, वेस्ट और नॉर्थ गेट्स पर ऑफलाइन टिकट काउंटर शुरू कर दिए हैं। ये काउंटर रोजाना सुबह 11 से शाम 6 बजे तक खुले रहते हैं। अभी यहां सामान्य दरों पर टिकट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।इस बार IPL टिकटों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सबसे सस्ता ईस्ट स्टैंड टिकट 1800 रुपए में उपलब्ध है, जो पिछले सीजन के मुकाबले 300 रुपए महंगा है।

वहीं सबसे महंगा टिकट ड्रीम लाउंज का है, जहां से मैच देखने के लिए दर्शकों को 40 हजार रुपए तक चुकाने पड़ रहे हैं। इतना ही नहीं, टिकटों की कीमतें डिमांड के अनुसार लगातार बढ़ भी रही हैं।

  • Related Posts

    केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल: HUDCO के CSR फंड से बीकानेर के 40 विद्यालयों का होगा कायाकल्प

    केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल: HUDCO के CSR फंड से बीकानेर के 40 विद्यालयों का होगा कायाकल्प समाचारगढ़, 14 मई 2026। बीकानेर क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में शैक्षिक सुविधाओं…

    भारत ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक, 30 सितंबर तक रहेगा प्रतिबंध

    समाचार गढ़ 14 मई 2026। नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने घरेलू बाजार में चीनी की कीमतों को नियंत्रित रखने और पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बड़ा फैसला लेते हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल: HUDCO के CSR फंड से बीकानेर के 40 विद्यालयों का होगा कायाकल्प

    केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल: HUDCO के CSR फंड से बीकानेर के 40 विद्यालयों का होगा कायाकल्प

    भारत ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक, 30 सितंबर तक रहेगा प्रतिबंध

    भारत ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक, 30 सितंबर तक रहेगा प्रतिबंध

    ब्रेकिंग, कांग्रेसी नेता के घर 12 राउंड फायरिंग, पुलिस कार्रवाई में एक बदमाश को लगी गोली, शहर में दहशत का माहौल।

    ब्रेकिंग, कांग्रेसी नेता के घर 12 राउंड फायरिंग, पुलिस कार्रवाई में एक बदमाश को लगी गोली, शहर में दहशत का माहौल।

    केरल में कांग्रेस का बड़ा फैसला, वीडी सतीशन होंगे नए मुख्यमंत्री

    केरल में कांग्रेस का बड़ा फैसला, वीडी सतीशन होंगे नए मुख्यमंत्री

    देशभर में मौसम का डबल अटैक, यूपी में आंधी-तूफान से 94 मौतें, राजस्थान में हीटवेव का कहर

    देशभर में मौसम का डबल अटैक, यूपी में आंधी-तूफान से 94 मौतें, राजस्थान में हीटवेव का कहर

    राजस्थान रोडवेज में प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए नया नियम, अब ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही मिलेगा रियायती टिकट

    राजस्थान रोडवेज में प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए नया नियम, अब ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही मिलेगा रियायती टिकट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights