Nature Nature

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी संभालेंगे मुख्यमंत्री पद

Nature

समाचार गढ़ 8 मई 2026। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले ही यह लगभग तय माना जा रहा है कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। वहीं सरकार में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की तैयारी है।

सूत्रों के मुताबिक, डिप्टी सीएम के लिए रूपा गांगुली के नाम पर सहमति बन चुकी है, जबकि दूसरे उपमुख्यमंत्री के तौर पर दार्जिलिंग क्षेत्र से किसी पुरुष विधायक को जिम्मेदारी दी जाएगी। तीनों नामों की आधिकारिक घोषणा आज शाम विधायक दल की बैठक के बाद की जा सकती है।

जानकारी के अनुसार, नई सरकार में गृह विभाग मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी अपने पास रखेंगे। भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद अब शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां भी तेज हो गई हैं।

बताया जा रहा है कि 9 मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

इस चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने बड़ा राजनीतिक उलटफेर करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट से हराया। साथ ही वे नंदीग्राम से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने में सफल रहे। भाजपा ने इस बार विधानसभा चुनाव में 207 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाने का रास्ता साफ कर लिया है।

  • Related Posts

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। यमन और सोमालिया के तट के पास हथियारबंद समुद्री लुटेरों ने अलग-अलग घटनाओं में दो कमर्शियल जहाजों पर कब्जा कर लिया। दोनों जहाजों पर कुल 22…

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। तिसगांव इलाके की खावड़ा हिल पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

    नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की मांग, जानिए 2008 के बाद कब-कब तेज हुआ आंदोलन

    नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की मांग, जानिए 2008 के बाद कब-कब तेज हुआ आंदोलन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights