Nature Nature

चलती ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Nature

समाचार गढ़ 8 मई 2026। बीकानेर शहर के रोशनी घर चौराहे पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि स्कूटी चालक समय रहते वाहन से उतर गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी रोशनी घर चौराहे से गुजर रही थी। इसी दौरान वाहन से अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही सेकंड में आग तेजी से फैल गई। स्थिति बिगड़ती देख चालक ने तुरंत स्कूटी सड़क किनारे रोकी और सुरक्षित दूरी बना ली। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने तुरंत मदद करते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक स्कूटी काफी हद तक जल चुकी थी। आग लगने की घटना के चलते कुछ समय के लिए चौराहे पर ट्रैफिक प्रभावित रहा और वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ गई। बाद में स्थिति सामान्य होने पर यातायात दोबारा सुचारु किया गया। इस घटना के बाद एक बार फिर इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। खासतौर पर गर्मी के मौसम में ई-व्हीकल्स में आग लगने की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। बीकानेर में इससे पहले भी वाहन आग की चपेट में आने के मामले सामने आ चुके हैं।

  • Related Posts

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    समाचार गढ़ बीकानेर, 16 सितम्बर। जिला कलेक्टर निशान्त जैन और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बुधवार को पूनरासर गांव पहुंचकर यहां। भरने वाले मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने…

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    समाचार-गढ़ 16 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क (Shahzad Bhatti Network-SBN) को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय ने 16 सितंबर 2026…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

    Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

    BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

    BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

    India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब

    India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब

    Rajasthan Panchayati Raj Election 2026: पंचायत चुनाव से पहले गांव-गांव पहुंचेगी सरकारी योजनाएं, लाभार्थियों पर रहेगा फोकस

    Rajasthan Panchayati Raj Election 2026: पंचायत चुनाव से पहले गांव-गांव पहुंचेगी सरकारी योजनाएं, लाभार्थियों पर रहेगा फोकस
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights