Nature Nature

देशभर में मौसम का डबल अटैक, यूपी में आंधी-तूफान से 94 मौतें, राजस्थान में हीटवेव का कहर

Nature

समाचार गढ़ 14 मई 2026। देश में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश कहर बरपा रहे हैं, वहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा में भीषण गर्मी और हीटवेव लोगों को झुलसा रही है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, अयोध्या समेत करीब 30 जिलों में बुधवार को तेज आंधी और तूफान के चलते 94 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 17 मौतें प्रयागराज और 16 मौतें भदोही में दर्ज की गईं। कई इलाकों में पेड़ और बिजली के पोल गिरने से भारी नुकसान हुआ। बरेली में तेज हवा के दौरान एक युवक टीनशेड समेत हवा में उड़ गया।

राजस्थान में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। जैसलमेर लगातार चौथे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में तेज गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि 13 जिलों में हीटवेव की चेतावनी दी गई है।

मध्य प्रदेश के 25 से ज्यादा जिले भी हीटवेव की चपेट में हैं। खजुराहो में बुधवार को तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इंदौर, उज्जैन, धार और रतलाम में हीटवेव और वार्म नाइट का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा में भी गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। नारनौल में तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राज्य में 17 मई से हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं बिहार के पूर्णिया, कटिहार समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 15 मई को राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में हीटवेव जारी रह सकती है। वहीं झारखंड में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी चलने की संभावना है। बिहार, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, केरल और कर्नाटक में भी गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

16 मई को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। वहीं बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में बिजली गिरने और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

  • Related Posts

    ब्रेकिंग, कांग्रेसी नेता के घर 12 राउंड फायरिंग, पुलिस कार्रवाई में एक बदमाश को लगी गोली, शहर में दहशत का माहौल।

    समाचार गढ़ 14 मई 2026। गुरूवार सुबह 5.30 बजे एक कांग्रेसी नेता के घर दो बाइक सवार बदमाशों ने 12 राउंड की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। घटना के बाद परिवार दहशत…

    केरल में कांग्रेस का बड़ा फैसला, वीडी सतीशन होंगे नए मुख्यमंत्री

    समाचार गढ़ 14 मई 2026। कांग्रेस ने गुरुवार को केरल में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए वीडी सतीशन के नाम का ऐलान कर दिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ब्रेकिंग, कांग्रेसी नेता के घर 12 राउंड फायरिंग, पुलिस कार्रवाई में एक बदमाश को लगी गोली, शहर में दहशत का माहौल।

    ब्रेकिंग, कांग्रेसी नेता के घर 12 राउंड फायरिंग, पुलिस कार्रवाई में एक बदमाश को लगी गोली, शहर में दहशत का माहौल।

    केरल में कांग्रेस का बड़ा फैसला, वीडी सतीशन होंगे नए मुख्यमंत्री

    केरल में कांग्रेस का बड़ा फैसला, वीडी सतीशन होंगे नए मुख्यमंत्री

    देशभर में मौसम का डबल अटैक, यूपी में आंधी-तूफान से 94 मौतें, राजस्थान में हीटवेव का कहर

    देशभर में मौसम का डबल अटैक, यूपी में आंधी-तूफान से 94 मौतें, राजस्थान में हीटवेव का कहर

    राजस्थान रोडवेज में प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए नया नियम, अब ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही मिलेगा रियायती टिकट

    राजस्थान रोडवेज में प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए नया नियम, अब ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही मिलेगा रियायती टिकट

    प्रसूताओं की मौत मामले में बड़ा एक्शन, 2 डॉक्टर और 2 नर्सिंगकर्मी निलंबित

    प्रसूताओं की मौत मामले में बड़ा एक्शन, 2 डॉक्टर और 2 नर्सिंगकर्मी निलंबित

    राजस्थानी भाषा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, राज्य सरकार को दिए सख्त निर्देश

    राजस्थानी भाषा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, राज्य सरकार को दिए सख्त निर्देश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights