Nature Nature

NEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी, लातूर के कोचिंग डायरेक्टर को CBI ने दबोचा, फोटो सहित देखें कौन है वो दस आरोपी

Nature

समाचारगढ़, 18 मई 2026। देशभर में चर्चा का विषय बने NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को 10वीं गिरफ्तारी की है। जांच एजेंसी ने महाराष्ट्र के लातूर से रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस (आरसीसी) के डायरेक्टर शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया है।

CBI अधिकारियों के मुताबिक रविवार को की गई तलाशी के दौरान मोटेगांवकर के मोबाइल फोन से NEET-UG का लीक पेपर बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि वह एक संगठित गिरोह का हिस्सा था, जो परीक्षा का पेपर और आंसर-की पहले से हासिल कर उसे आगे पहुंचाने में शामिल था।

CBI का दावा है कि मोटेगांवकर ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर 23 अप्रैल को ही पेपर और आंसर-की हासिल कर ली थी। इसके बाद इसे कई लोगों तक पहुंचाया गया। एजेंसी ने 15 मई को उसके घर पर करीब 8 घंटे पूछताछ भी की थी।

बताया जा रहा है कि मोटेगांवकर का आरसीसी नाम से लातूर समेत 7 जिलों में बड़ा कोचिंग नेटवर्क संचालित होता है। रविवार को CBI ने आरसीसी के मुख्य कार्यालय पर छापा मारकर कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए। रिपोर्ट्स के अनुसार इस कोचिंग संस्थान का सालाना टर्नओवर करीब 100 करोड़ रुपए है।

जांच एजेंसियों को शक है कि कोचिंग सेंटर के जरिए NEET अभ्यर्थियों तक लीक पेपर के सवाल पहुंचाए गए। साथ ही लातूर के कुछ डॉक्टरों द्वारा भी पेपर खरीदने की आशंका जताई जा रही है। अब तक इस मामले में 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें 6 आरोपी महाराष्ट्र से हैं।

इस मामले को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि बार-बार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन जिम्मेदारी तय नहीं हो रही। उन्होंने शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan को हटाने की मांग भी की।

इधर केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) में बड़े प्रशासनिक बदलाव करते हुए आईआरएस अधिकारी आकाश जैन और आदित्य राजेंद्र भोजगढ़िया को संयुक्त निदेशक नियुक्त किया है। वहीं अनुजा बापट और रुचिता विज को संयुक्त सचिव बनाया गया है। इन अधिकारियों का कार्यकाल पांच वर्ष या अगले आदेश तक रहेगा।

  • Related Posts

    FSSAI Action: एवरेस्ट जीरा पाउडर की एक बैच वापस लेने का आदेश, क्रिएटिव बेकर्स का लाइसेंस सस्पेंड

    समाचार-गढ़ 5 अक्टूबर, 2026। FSSAI ने फूड सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर बड़ा एक्शन लिया है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्री-पैक्ड जीरा…

    Ladakh Map: लद्दाख की 28 जगहों को मिली आधिकारिक पहचान, अक्साई चिन के Dehra Compass का भी नक्शे में नाम

    समाचार-गढ़ 4 अक्टूबर, 2026। भारत सरकार ने लद्दाख की 28 जगहों और भौगोलिक संरचनाओं को आधिकारिक तौर पर मानक नामों के साथ Survey of India के नक्शे पर चिन्हित किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights