Nature Nature

लर्न एंड फन इंग्लिश मीडियम स्कूल सकारात्मक कदम, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए 8 दिवसीय मेगा समर कैंप का आयोजन

Nature

लर्न एंड फन इंग्लिश मीडियम स्कूल सकारात्मक कदम, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए 8 दिवसीय मेगा समर कैंप का आयोजन

समाचार गढ़ 18 मई 2026। गर्मियों की छुट्टियों को बच्चों के लिए सीखने, मनोरंजन और व्यक्तित्व विकास का शानदार अवसर बनाने के उद्देश्य से लर्न एंड फन इंग्लिश मीडियम स्कूल द्वारा एक भव्य 8 दिवसीय समर कैंप का आयोजन कालूबास में धोलिया नोहरा के पास स्थित स्कूल परिसर में 21 मई से 29 मई तक किया जाएगा। इस कैंप में बच्चों को डांस, मार्शल आर्ट्स, फिटनेस, फिंगर एबकस, ब्रेन एक्टिवेशन और कई रचनात्मक गतिविधियों की ट्रेनिंग दी जाएगी। स्कूल प्र‍िंसीपल विनीता सारस्वत के अनुसार कैंप के लिए विशेष ट्रेनर्स को सरदारशहर से बुलाया जा रहा है, जो अपने-अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ माने जाते हैं।

यह समर कैंप प्रतिदिन लगभग साढ़े तीन घंटे चलेगा, जिसमें 6 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकेंगे। कैंप की फीस मात्र 1000 रुपये रखी गई है ताकि अधिक से अधिक बच्चों को एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म मिल सके। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि जिस टीम को बुलाया गया है वह सामान्यतः काफी महंगी होती है, लेकिन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए कम फीस में यह अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।

कैंप में बच्चों को डांस के माध्यम से शारीरिक फिटनेस, लचीलापन और आत्मविश्वास बढ़ाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। विशेषज्ञों के अनुसार डांस बच्चों के शरीर और दिमाग दोनों को सक्रिय बनाता है। इससे बच्चों का तालमेल, स्टैमिना और याददाश्त मजबूत होती है। साथ ही स्टेज पर प्रस्तुति देने से बच्चों की झिझक दूर होती है और उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है। टीमवर्क और सामाजिक व्यवहार सीखने में भी डांस अहम भूमिका निभाता है।

मार्शल आर्ट्स और फिटनेस सत्रों में बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। इसके जरिए वे कठिन परिस्थितियों में खुद की सुरक्षा करना सीखेंगे। साथ ही शरीर को मजबूत, फुर्तीला और अनुशासित बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ट्रेनर्स बच्चों में आत्म-नियंत्रण, फोकस और सम्मान की भावना विकसित करने का प्रयास करेंगे। आयोजकों का मानना है कि स्वस्थ शरीर और अनुशासित मन ही उज्ज्वल भविष्य की पहचान है।

फिंगर एबकस और मैथ ट्रिक्स की विशेष क्लास बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसमें बच्चे उंगलियों की मदद से तेज गणना करना सीखेंगे। बिना कैलकुलेटर के जोड़-घटाव और गणितीय सवाल हल करने की तकनीक सिखाई जाएगी। इससे बच्चों का मैथ्स का डर खत्म होगा और उनकी मेमोरी तथा एकाग्रता में सुधार होगा।

इसके अलावा ब्रेन एक्टिवेशन वर्कशॉप के माध्यम से बच्चों की छिपी प्रतिभाओं और मानसिक क्षमताओं को विकसित करने पर काम किया जाएगा। इस वर्कशॉप में सुपर मेमोरी, तेज फोकस, क्रिएटिव सोच, आत्मविश्वास और मानसिक संतुलन बढ़ाने की गतिविधियां करवाई जाएंगी। आयोजकों के अनुसार देशभर के विभिन्न स्कूलों में इस प्रकार की वर्कशॉप के माध्यम से हजारों बच्चों की प्रतिभाओं को निखारा जा चुका है।

समर कैंप में शामिल विशेषज्ञ टीम में ब्रेन ट्रेनर एवं ब्रेन मैपिंग एक्सपर्ट प्रदीप सर, डांस कोरियोग्राफर एवं फिटनेस कोच रितिक सर, मार्शल आर्ट्स एवं सेल्फ डिफेंस कोच अभिलाष सैनी, फिंगर एबकस एवं मैथ ट्रिक्स एक्सपर्ट सोनू सर तथा टीम मैनेजर एवं फन गेम एक्सपर्ट रोमन सर शामिल रहेंगे।

स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को इस समर कैंप में अधिक से अधिक संख्या में शामिल करवाएं तथा आसपास के अन्य स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी इसकी जानकारी दें। आयोजकों का कहना है कि यह कैंप बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ सीखने और व्यक्तित्व विकास का सुनहरा अवसर साबित होगा।

  • Related Posts

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights