Nature Nature

पर्यावरण दिवस तक चलेंगे जन जागरूकता एवं जल संरक्षण के कार्यक्रम, जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026’

Nature

जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026’

जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन ने ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ को लेकर की समीक्षा बैठक

अभियान को जिले भर में धूमधाम से चलाने के दिए निर्देश

पर्यावरण दिवस तक चलेंगे जन जागरूकता एवं जल संरक्षण के कार्यक्रम

समाचार गढ़ बीकानेर, 18 मई 2026। राज्य सरकार द्वारा “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026” का शुभारंभ आगामी 25 मई से प्रदेश भर में किया जाएगा। जिले में इस अभियान के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को जिला कलेक्टर निशांत जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को इस अभियान को सफल बनाने और जिले भर में यह अभियान धूमधाम से अच्छे से मनाने हेतु निर्देशित किया।

जिला कलेक्टर ने अभियान में स्कूल, कॉलेज, स्काउट-गाइड, अर्धसैनिक बल, पुलिस, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों सहित सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही अभियान के दौरान आयोजित गतिविधियों को मोबाइल ऐप के माध्यम से कैप्चर कर पोर्टल पर अपलोड करने हेतु कहा।

इससे पूर्व जल ग्रहण विकास के एसई महेश कुमार अजाड़ीवाल ने इस अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान आगामी 25 मई से प्रारंभ होकर 5 जून 2026 (विश्व पर्यावरण दिवस) तक संचालित होगा।अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गतिविधियों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जाएगा।

अजाड़ीवाल ने बताया कि अभियान में लगभग 23 विभागों की सहभागिता रहेगी। विभिन्न विभागों द्वारा जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को जनमानस तक पहुंचाने तथा प्राकृतिक संसाधनों के समुचित उपयोग के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उपखंड स्तर पर संबंधित उपखंड अधिकारी अभियान के नोडल अधिकारी होंगे।

अभियान के दौरान विभिन्न प्रदर्शनियां, जल संरक्षण विषयक विचार संगोष्ठियां, पीपल पूजन एवं अन्य पौधों का रोपण, गाद निकालना, चारागाहों का चिन्हीकरण, जल रिचार्ज की विधियों का प्रचार-प्रसार, नालों एवं जल स्रोतों की सफाई, सड़क किनारे एवं ओरण/चारागाह क्षेत्रों में वृक्षारोपण, सोख्ता गड्ढों का निर्माण, ”जल सेवा” अभियान, प्रभात फेरी, “नो प्लास्टिक डे”, बीज बैंक गतिविधियां, घास बुवाई, किसान चौपाल, लघु सिंचाई योजनाओं का प्रचार-प्रसार, पौध वितरण, तालाबों की सफाई तथा “जल गौरव सम्मान” जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान में गैर सरकारी संस्थाओं, धर्मगुरुओं, व्यापारियों, पर्यावरणविदों, प्रोफेशनल्स, जनप्रतिनिधियों एवं शैक्षणिक संस्थानों को भी आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही विभिन्न स्तरों पर विचार संगोष्ठियां आयोजित कर सीएसआर (CSR) सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा। विदित है कि इस अभियान के अंतर्गत जल शक्ति अभियान, कर्म भूमि से मातृभूमि, हरियालो राजस्थान, एक पेड़ मां के नाम, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान और स्वच्छ भारत मिशन भी कवर होंगे।

  • Related Posts

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights