Nature Nature

जनगणना ड्यूटी से गायब शिक्षकों पर शिकंजा, FIR दर्ज कराने के आदेश

जनगणना ड्यूटी से गायब शिक्षकों पर शिकंजा, FIR दर्ज कराने के आदेश

Nature

समाचार गढ़ 25 मई 2026 जयपुर। जनगणना 2027 के कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। पटवारियों के बाद अब शिक्षक भी प्रशासन के रडार पर आ गए हैं। जयपुर नगर निगम ने जनगणना कार्य में अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराने के आदेश जारी किए हैं।

जानकारी के अनुसार जनगणना कार्य के लिए नियुक्त प्रगणकों को प्रशिक्षण देने के बाद HLB भी आवंटित किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद कई शिक्षक ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए और जनगणना कार्य नहीं किया। मामले को गंभीर मानते हुए उपायुक्त जगतपुरा-झालाना जोन की ओर से आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।

पत्र में 10 शिक्षकों के नामों की सूची जारी करते हुए जवाहर सर्किल थाने को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्य में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नगर निगम प्रशासन ने जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11 के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी ड्यूटी से गैरहाजिरी अब संबंधित कर्मचारियों पर भारी पड़ सकती है।

  • Related Posts

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Dhanteras 2026: धनतेरस के मौके पर देशभर के बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ…

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मंदिर में आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। जालौर जिले के एक श्रद्धालु ने हार्ट की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights