कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर 6 जून को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन।
समाचार गढ़ 1 जून 2026। हाल ही में देश भर में कॉकरोच पार्टी सोशल मीडिया क्रांति के रूप में उभर कर आई और इसने चारों और जबरदस्त चर्चाएं बटोरी। पार्टी व इसके समर्थकों पर बहस छिड़ गई और अनेक चैनल व टीवी डिबेट में ये केंद्र में रहा। उसी कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके 6 जून को भारत लौटकर आ रहें है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान किया है। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में उन्होंने कहा कि परीक्षा में जुड़ी गड़बड़ियों से लाखों छात्र परेशान है। उन्होंने छात्रों और समर्थकों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।
देश दुनिया व प्रदेश की खास खबरें पढ़ते रहें समाचार गढ़ के साथ













