Nature Nature

सडक सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, शीघ्र पूर्ण करें ट्रैफिक पार्क का कार्य

Nature

सडक सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, शीघ्र पूर्ण करें ट्रैफिक पार्क का कार्य

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक

समाचार गढ़ बीकानेर, 2 जून 2026। देश में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में सर्वाधिक संख्या दुपहिया वाहनों की है। यह जानकारी आईआईटी मद्रास के विशेषज्ञ पंकज मेहरा ने मंगलवार को जिला कलेक्टर निशांत जैन की अध्यक्षता में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक से पूर्व हुई ऑनलाइन कार्यशाला में दी।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिला कलेक्टर निशांत जैन ने मुरलीधर व्यास कॉलोनी में निर्मित नए ट्रैफिक पार्क को पूर्ण करने, सड़क दुर्घटना पीड़ितों को प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत कैशलेस उपचार उपलब्ध करवाने, स्कूलों में ट्रैफिक जागरूकता शिविर आयोजित करने, सभी टोल नाकों पर नियमित आई चेकअप कैंप लगाने तथा अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में लिए गए निर्णयों की प्रभावी पालना सुनिश्चित की जाए।

ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में दुर्घटनाएं रोकने के निर्देश

बैठक में एनआईसी डीआरएम महेश कुमार शर्मा ने जिले के प्रमुख ब्लैक स्पॉट्स की जानकारी देते हुए बताया कि रायसर-बीकानेर रोड के पांच किलोमीटर क्षेत्र में पिछले तीन वर्षों में 22 दुर्घटनाओं में 24 लोगों की मृत्यु हुई तथा 15 व्यक्ति घायल हुए। इसी प्रकार उदयराम फांटा, हियांदेसर फांटा और नापासर चौराहे पर भी गंभीर सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि जयपुर रोड पर डिवाइडर में बने 33 कटों में से 21 कट बंद किए जाने से दुर्घटनाओं में कमी आई है। जिला कलेक्टर ने संबंधित विभागों को ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में दुर्घटनाएं रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पीएम राहत योजना से मिलेगा 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार

जिला कलेक्टर ने सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को प्रधानमंत्री राहत योजना का अधिकतम लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी टोल नाकों पर योजना संबंधी होर्डिंग्स लगाने को भी कहा। आईरैड डीआरएम महेश कुमार शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 13 फरवरी 2026 को प्रारंभ की गई इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना के प्रत्येक पीड़ित को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिए दुर्घटना के 24 घंटे के भीतर पैनल अस्पताल में भर्ती होना आवश्यक है।

15 दिन में शुरू होगा नया ट्रैफिक पार्क

जिला कलेक्टर ने आरएसआरडीसी अधिकारियों को मुरलीधर व्यास कॉलोनी में निर्मित ट्रैफिक पार्क का काम आगामी 15 दिनों में शुरू करने तथा इसे शीघ्र परिवहन विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की नियमित विजिट कराकर उनमें यातायात नियमों के प्रति जागरूकता विकसित की जाए।

टोल नाकों पर नियमित होंगे आई चेकअप कैंप

बैठक में चिकित्सा विभाग को निर्देश दिए गए कि जिले के सभी टोल नाकों पर प्रत्येक माह वाहन चालकों के लिए नेत्र जांच शिविर आयोजित किए जाएं। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. लोकेश गुप्ता ने बताया कि पिछले माह आयोजित शिविर में 56 वाहन चालकों की आंखों की जांच की गई तथा 12 व्यक्तियों को चश्मे वितरित किए गए।

स्कूलों में बढ़ेगी ट्रैफिक जागरूकता

जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) किशन दान चारण ने बताया कि जिले की 563 विद्यालयों में ट्रैफिक क्लब गठित किए जा चुके हैं। जिला कलेक्टर ने स्कूल वाहनों की नियमित जांच करने तथा विद्यालयों के बाहर अव्यवस्थित पार्किंग रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस और परिवहन विभाग को संयुक्त रूप से विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित करने के लिए भी कहा।

अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश

जिला कलेक्टर ने नगर निगम और बीकानेर विकास प्राधिकरण को शहर में लगे अवैध होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए। साथ ही नाल रोड पर क्षतिग्रस्त सुरक्षा जालियों की तत्काल मरम्मत करवाने तथा ईडार पोर्टल की लंबित प्रविष्टियों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में डीटीओ भारती नाथानी ने बताया कि गत माह 124 ओवरलोड वाहनों के चालान किए गए। बैठक में एसई पीडब्ल्यूडी अधिशाषी अभियंता विमल गहलोत, डीटीओ भारती नथानी, डिप्टी सीएमएचओ डॉ लोकेश गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक किशन दान चारण, ट्रैफिक इंस्पेक्टर नरेश निर्वाण, पीडब्ल्यूडी अधिशाषी अभियंता श्रीमती संजू शेखावत, मनोज कुमार दुबे, अधिशाषी अभियंता एनएच हनुमान रतनू, अंकित कुमार, एनएचएआई से सुधीर बराला, आर.एन.सिंह, सुश्री श्रेया सिंह, सुरेश सिंह, सहायक अभियंता गोपी किशन तंवर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों को हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा मिला है। पुलिस के मुताबिक, बोमाई थाना क्षेत्र के मुकाम चेरहार के…

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। आसमान से बारिश की बूंदें गिरना आम बात है, लेकिन सोचिए, अगर अचानक आसमान से मछलियां बरसने लगें तो क्या होगा? अमेरिका के लुइसियाना में करीब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights