Nature Nature

कोलायत के सींसा भैरव तालाब की खुदाई में विशेष पत्थर की प्रतिमा व शिलालेख मिला

Nature

ऐतिहासिक
कोलायत के सींसा भैरव तालाब की खुदाई में विशेष पत्थर की प्रतिमा व शिलालेख मिला

समाचार गढ़ 3 जून 2026। बीकानेर जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर कोलायत तहसील में भैरव आस्था के केंद्र सिंसा भैरव मंदिर के निकट स्थित भैरव तालाब के जीर्णाद्धार का कार्य मंगलवार को विधि विधान से प्रारंभ किया गया। वर्षा जल संरक्षण के लिए तालाब की खुदाई का कार्य शुरू किया गया। खुदाई के दौरान यहां एक विशेष पत्थर की प्रतिमा प्राप्त हुई, जिसके चारों ओर चार अन्य आकृतियां उकेरी हुई हैं। यहां एक शिलालेख भी मिला है, जिस पर संवत 1439 अंकित बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह तालाब किसी ओसवाल बनिया समाज के व्यक्ति द्वारा खुदवाया गया था। हालांकि प्रतिमा और शिलालेख के ऐतिहासिक महत्व की पुष्टि पुरातत्व विभाग के विशेषज्ञ करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि ये खोज क्षेत्र के लिए महत्वूपर्ण साबित हो सकती है।
यहां पूर्व प्रधान जयवीर सिंह भाटी ने तालाबों का संरक्षण जल संचयन और पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी बताते हुए इस वर्षा जल संग्रहण के लिए तालाब का जिर्णोद्धार करवाए जाने की जानकारी दी। यहां नरपत सिंह, शिव सिंह, मोहन सिंह, रणपाल सिंह, रमेश पांडिया, राजकुमार पारीक, नारायण पारीक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पटना में सड़क हादसे के बाद हिंसा, 10 गाड़ियां फूंकीं; ट्रैफिक पुलिस चौकी जलाई, हाईवे जाम

    समाचार-गढ़ 7 अगस्त, 2026। पटना: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे के बाद जमकर बवाल हुआ। अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास तेज रफ्तार बस…

    झारखंड में JPSC परीक्षा रद्द कराने की मांग पर छात्र आंदोलन तेज, अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी

    समाचार-गढ़ 7 अगस्त, 2026। रांची: झारखंड में 14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा को रद्द करने और भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर छात्रों का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पटना में सड़क हादसे के बाद हिंसा, 10 गाड़ियां फूंकीं; ट्रैफिक पुलिस चौकी जलाई, हाईवे जाम

    पटना में सड़क हादसे के बाद हिंसा, 10 गाड़ियां फूंकीं; ट्रैफिक पुलिस चौकी जलाई, हाईवे जाम

    झारखंड में JPSC परीक्षा रद्द कराने की मांग पर छात्र आंदोलन तेज, अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी

    झारखंड में JPSC परीक्षा रद्द कराने की मांग पर छात्र आंदोलन तेज, अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी

    श्रीलंका के खिलाफ वार्म-अप मैच से गिल बाहर: उंगली में लगी चोट, राहुल संभाल रहे कप्तानी; भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनी

    श्रीलंका के खिलाफ वार्म-अप मैच से गिल बाहर: उंगली में लगी चोट, राहुल संभाल रहे कप्तानी; भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनी

    हूतियों का यमन और सऊदी अरब पर बड़ा हमला: यमन में 58 सैनिकों की मौत, सऊदी में 11 नागरिक घायल

    हूतियों का यमन और सऊदी अरब पर बड़ा हमला: यमन में 58 सैनिकों की मौत, सऊदी में 11 नागरिक घायल

    40 साल बाद बोफोर्स केस पर लगा विराम: सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी याचिका ठुकराई, 1989 में चुनावी हार की बड़ी वजह बना था घोटाला

    40 साल बाद बोफोर्स केस पर लगा विराम: सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी याचिका ठुकराई, 1989 में चुनावी हार की बड़ी वजह बना था घोटाला

    ‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक

    ‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights