Nature Nature

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

Nature

समाचार गढ़ 21 जून 2026। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हुई जिगाना और ग्लॉक पिस्टलों का सप्लायर तथा कुख्यात गैंगस्टर शकील अंसारी उर्फ आदिल राजस्थान पुलिस की गिरफ्त में है। श्रीगंगानगर पुलिस ने उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 22 जून तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार शकील अंसारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग का प्रमुख हैंडलर माना जाता है। वह श्रीगंगानगर में एक व्यवसायी पर फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से पहुंचा था, लेकिन वारदात से पहले ही पुलिस से उसकी मुठभेड़ हो गई।

पुलिस के अनुसार रोकने का प्रयास करने पर शकील ने पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।

पूछताछ में शकील ने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं। उसने बताया कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में ऑस्ट्रिया और तुर्किये निर्मित ग्लॉक तथा जिगाना पिस्टलों का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार इन हथियारों की कीमत करीब छह लाख रुपये प्रति पिस्टल है।

शकील ने स्वीकार किया कि वह गैंगस्टरों और बदमाशों को हथियार उपलब्ध करवाता था तथा वारदात के बाद उन्हें वापस लेकर दूसरी घटनाओं में उपयोग के लिए आगे पहुंचाता था। उसने यह भी बताया कि बड़े अपराधों को अंजाम देने में गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ की भूमिका रहती थी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि शकील के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके संपर्क विदेशों तक बताए जा रहे हैं और वह हथियार तस्करी तथा गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रहा है।

उधर पंचकूला पुलिस भी शकील से पूछताछ की तैयारी कर रही है। भाजपा नेता नरेंद्र लुबाना के भाई रतन लुबाना पर हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार शूटरों ने भी पूछताछ के दौरान शकील का नाम लिया था। अब पंचकूला पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी।

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि शकील अंसारी से पूछताछ में उत्तर भारत में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क, अवैध हथियार तस्करी और कई बड़ी आपराधिक वारदातों से जुड़े अहम खुलासे हो सकते हैं।

  • Related Posts

    पटना में सड़क हादसे के बाद हिंसा, 10 गाड़ियां फूंकीं; ट्रैफिक पुलिस चौकी जलाई, हाईवे जाम

    समाचार-गढ़ 7 अगस्त, 2026। पटना: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे के बाद जमकर बवाल हुआ। अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास तेज रफ्तार बस…

    झारखंड में JPSC परीक्षा रद्द कराने की मांग पर छात्र आंदोलन तेज, अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी

    समाचार-गढ़ 7 अगस्त, 2026। रांची: झारखंड में 14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा को रद्द करने और भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर छात्रों का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पटना में सड़क हादसे के बाद हिंसा, 10 गाड़ियां फूंकीं; ट्रैफिक पुलिस चौकी जलाई, हाईवे जाम

    पटना में सड़क हादसे के बाद हिंसा, 10 गाड़ियां फूंकीं; ट्रैफिक पुलिस चौकी जलाई, हाईवे जाम

    झारखंड में JPSC परीक्षा रद्द कराने की मांग पर छात्र आंदोलन तेज, अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी

    झारखंड में JPSC परीक्षा रद्द कराने की मांग पर छात्र आंदोलन तेज, अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी

    श्रीलंका के खिलाफ वार्म-अप मैच से गिल बाहर: उंगली में लगी चोट, राहुल संभाल रहे कप्तानी; भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनी

    श्रीलंका के खिलाफ वार्म-अप मैच से गिल बाहर: उंगली में लगी चोट, राहुल संभाल रहे कप्तानी; भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनी

    हूतियों का यमन और सऊदी अरब पर बड़ा हमला: यमन में 58 सैनिकों की मौत, सऊदी में 11 नागरिक घायल

    हूतियों का यमन और सऊदी अरब पर बड़ा हमला: यमन में 58 सैनिकों की मौत, सऊदी में 11 नागरिक घायल

    40 साल बाद बोफोर्स केस पर लगा विराम: सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी याचिका ठुकराई, 1989 में चुनावी हार की बड़ी वजह बना था घोटाला

    40 साल बाद बोफोर्स केस पर लगा विराम: सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी याचिका ठुकराई, 1989 में चुनावी हार की बड़ी वजह बना था घोटाला

    ‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक

    ‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights