Nature Nature

साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

Nature

समाचार गढ़ 25 जून 2026। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने साइबर अपराधियों के एक नए और खतरनाक तरीके को लेकर आमजन, व्यापारिक संस्थानों और वित्तीय विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस के अनुसार साइबर ठग इन दिनों खुद को कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि या किसी नियामक संस्था का अधिकारी बताकर लोगों को निशाना बना रहे हैं।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (साइबर क्राइम) वीके सिंह ने बताया कि अपराधी ईमेल, व्हाट्सएप या फोन कॉल के जरिए कर्मचारियों से संपर्क करते हैं और तत्काल भुगतान या गोपनीय वित्तीय लेन-देन का दबाव बनाते हैं। कई मामलों में कर्मचारी यह समझते हैं कि आदेश उनके वरिष्ठ अधिकारी की ओर से आया है और जल्दबाजी में रकम ट्रांसफर कर देते हैं।

पुलिस के अनुसार ठग पहले किसी ZIP फाइल, संदिग्ध लिंक या सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करने के लिए कहते हैं। जैसे ही फाइल खोली जाती है, मालवेयर मोबाइल या कंप्यूटर में प्रवेश कर महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर लेता है। इसके बाद अपराधी अधिकारी की पहचान का दुरुपयोग कर फर्जी निर्देश जारी करते हैं और खातों में धनराशि ट्रांसफर कराने का प्रयास करते हैं।

ऐसे पहचानें साइबर ठगी

  • तत्काल भुगतान या गोपनीय लेन-देन का दबाव बनाया जाए।
  • अनजान नंबर या संदिग्ध ईमेल आईडी से संपर्क किया जाए।
  • ZIP फाइल, लिंक या सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने को कहा जाए।
  • किसी नियामक संस्था के नाम पर असामान्य संदेश प्राप्त हों।

बचाव के लिए पुलिस की सलाह

राजस्थान पुलिस ने कहा है कि किसी भी वित्तीय निर्देश की स्वतंत्र रूप से फोन कॉल या व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से पुष्टि जरूर करें। अज्ञात स्रोतों से प्राप्त लिंक, फाइल या सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने से बचें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सहित कोई भी नियामक संस्था व्हाट्सएप पर ZIP फाइल या सॉफ्टवेयर भेजकर निर्देश जारी नहीं करती।

इसके अलावा व्हाट्सएप वेब और लिंक्ड डिवाइस की नियमित जांच करें, एंटीवायरस को अपडेट रखें तथा सभी महत्वपूर्ण खातों में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) का उपयोग करें।

संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत करें शिकायत

यदि कोई व्यक्ति या संस्था इस प्रकार की संदिग्ध गतिविधि करती है या साइबर धोखाधड़ी का प्रयास होता है, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930, निकटतम साइबर पुलिस थाना या राजस्थान पुलिस के साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 एवं 9257510100 पर शिकायत दर्ज कराएं।

पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधियों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका सतर्कता और समय पर सत्यापन है। बिना पुष्टि किए किसी भी वित्तीय निर्देश पर कार्रवाई करना भारी नुकसान का कारण बन सकता है।

  • Related Posts

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights