Nature Nature

पटना में सड़क हादसे के बाद हिंसा, 10 गाड़ियां फूंकीं; ट्रैफिक पुलिस चौकी जलाई, हाईवे जाम

Nature

समाचार-गढ़ 7 अगस्त, 2026।

पटना: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे के बाद जमकर बवाल हुआ। अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया और देखते ही देखते प्रदर्शन हिंसक हो गया।

बस में आग लगाने के बाद बढ़ा बवाल

हादसे से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दुर्घटना में शामिल बस में आग लगा दी। आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम को भीड़ ने आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति और बिगड़ गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों को भी निशाना बनाया।

उपद्रव के दौरान करीब 10 वाहनों में आग लगा दी गई, जिनमें दो पुलिस वाहन, कई बसें, पांच से अधिक बाइक और अन्य वाहन शामिल हैं। आसपास खड़े कुछ वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई।

ट्रैफिक पुलिस पोस्ट फूंकी, NH-30 पर जाम

आक्रोशित भीड़ ने जीरो माइल स्थित ट्रैफिक पुलिस चौकी में भी आग लगा दी। इसके बाद नेशनल हाईवे-30 पर जाम कर दिया गया, जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

हालात बिगड़ने के दौरान मौके पर मौजूद कुछ पत्रकारों के साथ मारपीट की भी जानकारी सामने आई है।

9 थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 9 थानों की पुलिस फोर्स के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके को घेरकर भीड़ को हटाने की कोशिश की। अतिरिक्त बल की तैनाती के बाद हालात धीरे-धीरे नियंत्रण में आए।

ASP बोले- स्थिति अब नियंत्रण में

एएसपी राज किशोर सिंह के मुताबिक, युवक सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर दी और दुर्घटना में शामिल वाहन समेत पुलिस की एक गाड़ी में आग लगा दी।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

CCTV से उपद्रवियों की पहचान की कोशिश

पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आगजनी और तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। साथ ही, जिस बस में आग लगाई गई, उसमें हादसे के समय यात्री मौजूद थे या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। हिंसा से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

  • Related Posts

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। पंजाब के लुधियाना से इंसानियत और तकनीक के मेल की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है। लुधियाना के पास फतेहगढ़…

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। BRICS Export: BRICS के साथ आर्थिक और व्यापारिक सहयोग बढ़ाने पर जोर के बीच भारत के निर्यात को लेकर नए आंकड़े सामने आए हैं। वित्त वर्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights