Nature Nature

तेलंगाना में भीषण बस हादसा, लोहे की छड़ों ने बस को चीर दिया; 6 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Nature

समाचार-गढ़ 26 अगस्त, 2026।

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एलुरु जा रही एक निजी बस लोहे की भारी छड़ों से लदे कंटेनर से टकरा गई। टक्कर के बाद कंटेनर से बाहर निकली लोहे की छड़ें बस के अगले हिस्से को चीरते हुए अंदर तक पहुंच गईं। हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

हादसा कोदाड मंडल में द्वारकुंटा के पास हुआ। टक्कर के बाद कई यात्री बस के क्षतिग्रस्त हिस्सों में फंस गए। पुलिस और राहत दल ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। गैस कटर की मदद से बस को काटकर यात्रियों को बाहर निकाला गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

हादसे पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दुख जताया। उन्होंने मुख्य सचिव को घायलों के इलाज में किसी तरह की परेशानी न होने देने और अस्पतालों में जरूरी चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

दो घंटे तक प्रभावित रहा हाईवे

हादसे के बाद हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस और प्रशासन ने क्रेन की मदद से बस और कंटेनर को हटाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और चालक को नींद आने जैसी संभावनाओं पर भी गौर किया जा रहा है। हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी।

  • Related Posts

    यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर सरकार ने अचानक बढ़ाई सख्ती, बुखार वाले मरीजों को लेकर क्यों दिए ये निर्देश?

    समाचार-गढ़ 26 अगस्त, 2026। उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू और वायरल फीवर के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक ने…

    राजस्थान निकाय चुनाव में यहां अचानक बदली वोटिंग की तारीख, जानें किस वजह से लिया गया फैसला?

    समाचार-गढ़ 26 अगस्त, 2026। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने पाली नगर निगम और सीकर जिले की फतेहपुर नगर परिषद में मतदान की तारीखों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर सरकार ने अचानक बढ़ाई सख्ती, बुखार वाले मरीजों को लेकर क्यों दिए ये निर्देश?

    यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर सरकार ने अचानक बढ़ाई सख्ती, बुखार वाले मरीजों को लेकर क्यों दिए ये निर्देश?

    राजस्थान निकाय चुनाव में यहां अचानक बदली वोटिंग की तारीख, जानें किस वजह से लिया गया फैसला?

    राजस्थान निकाय चुनाव में यहां अचानक बदली वोटिंग की तारीख, जानें किस वजह से लिया गया फैसला?

    तेलंगाना में भीषण बस हादसा, लोहे की छड़ों ने बस को चीर दिया; 6 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

    तेलंगाना में भीषण बस हादसा, लोहे की छड़ों ने बस को चीर दिया; 6 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

    आखिरी घंटे की खरीदारी से बाजार में जोरदार पलटवार, सेंसेक्स 287 और निफ्टी 116 अंक चढ़कर बंद

    आखिरी घंटे की खरीदारी से बाजार में जोरदार पलटवार, सेंसेक्स 287 और निफ्टी 116 अंक चढ़कर बंद

    पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज, पुलिस पर पथराव: वाटर कैनन से खदेड़ा; TRE-4 में बदलाव की मांग को लेकर आंदोलन

    पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज, पुलिस पर पथराव: वाटर कैनन से खदेड़ा; TRE-4 में बदलाव की मांग को लेकर आंदोलन

    राजस्थान के सरकारी स्कूलों में आज एक साथ निरीक्षण, जर्जर भवन से लेकर शिक्षकों की संख्या तक होगी जांच

    राजस्थान के सरकारी स्कूलों में आज एक साथ निरीक्षण, जर्जर भवन से लेकर शिक्षकों की संख्या तक होगी जांच
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights