Nature Nature

नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

Nature

समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026।

नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार सुबह लैंडस्लाइड के बाद अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। हादसे में नेपाल में 165 और तिब्बत में 3 लोगों की मौत हुई है। 1,400 से ज्यादा लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

नेपाल में 826 लोग लापता हैं, जिनमें 300 से ज्यादा भारतीय नागरिक शामिल हैं। वहीं, तिब्बत में 550 से अधिक लोगों का अभी तक सुराग नहीं मिला है।

खराब मौसम और क्षतिग्रस्त रास्तों के बीच राहत-बचाव अभियान जारी है। नेपाली सेना ने बुधवार सुबह रसुवा के टिमुरे से 116 लोगों को सुरक्षित निकाला, जिनमें 95 नेपाली और 21 भारतीय नागरिक शामिल हैं।

लैंडस्लाइड से आया 5.2 तीव्रता के भूकंप जैसा झटका

बुधवार सुबह 8:37 बजे नेपाल-चीन सीमा के पास तेज झटके महसूस किए गए। शुरुआत में USGS ने इसे 4.4 तीव्रता का भूकंप बताया था, लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि पहाड़ का बड़ा हिस्सा बर्फ और चट्टानों के साथ ल्हेंदे खोला नदी में गिरा था।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, ग्लेशियर का हिस्सा टूटने के साथ बड़े पैमाने पर लैंडस्लाइड हुआ। इसका असर इतना तेज था कि जमीन में भूकंप जैसा झटका महसूस हुआ। बाद में USGS ने भी कहा कि यह झटका भूकंप के कारण नहीं, बल्कि बड़े लैंडस्लाइड से पैदा हुआ था और इसकी तीव्रता 5.2 तीव्रता के भूकंप के बराबर आंकी गई।

बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा

इस प्राकृतिक आपदा का असर भारत में मुख्य रूप से बिहार की गंडक और उससे जुड़ी नदियों पर पड़ने की आशंका है। नेपाल से करीब 3 मीटर ऊंची फ्लड वेव आने का अलर्ट है।

पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सीतामढ़ी और शिवहर पर भी नजर रखी जा रही है।

नेपाल का पानी त्रिशूली नदी के रास्ते गंडक तक पहुंचेगा, जिससे बिहार के निचले इलाकों में जलस्तर बढ़ सकता है। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज और कुशीनगर में भी अलर्ट जारी किया गया है।

  • Related Posts

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के अगले महीने भारत दौरे से पहले भारत-चीन संबंधों में हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बीजिंग…

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। Meta ने बच्चों और टीनएजर्स के सोशल मीडिया इस्तेमाल को सीमित करने के लिए Instagram और Facebook पर नए सेफ्टी फीचर्स का ट्रायल शुरू किया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

    नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट

    यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर सरकार ने अचानक बढ़ाई सख्ती, बुखार वाले मरीजों को लेकर क्यों दिए ये निर्देश?

    यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर सरकार ने अचानक बढ़ाई सख्ती, बुखार वाले मरीजों को लेकर क्यों दिए ये निर्देश?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights