समाचार-गढ़ 2 सितंबर, 2026।
बीकानेर नगर निकाय चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. बीकानेर नगर निगम के वार्ड नंबर 69 में चुनाव से पहले ही भाजपा का कमल खिल गया है। भाजपा प्रत्याशी लीला गहलोत निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं. जानकारी के अनुसार, वार्ड 69 से भाजपा की ओर से लीला गहलोत ने नामांकन दाखिल किया था. वहीं कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के नामांकन पत्र खारिज होने के बाद मैदान में कोई अन्य प्रत्याशी नहीं बचा. ऐसे में लीला गहलोत को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया.
भाजपा चुनाव प्रभारी सत्यप्रकाश आचार्य ने इसकी पुष्टि की है. इस दौरान एडवोकेट अशोक प्रजापत, चतुर्भुज सारस्वत और सुमन कंवर भी मौजूद रहे. नगर निकाय चुनाव के बीच वार्ड 69 में भाजपा प्रत्याशी के निर्विरोध निर्वाचित होने को पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक बढ़त माना जा रहा है.









