Nature Nature

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

Nature

समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026।

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार सितंबर के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को भी दबाव में नजर आया। कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले।

मार्केट खुलने के कुछ ही समय बाद सेंसेक्स में करीब 100 अंकों की गिरावट देखने को मिली, जबकि निफ्टी भी फिसलता हुआ नजर आया।

गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स और निफ्टी

30 शेयरों वाला सेंसेक्स मंगलवार को गिरावट के साथ 76,994.11 के स्तर पर खुला। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 24,077.55 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 शेयरों में तेजी देखने को मिली। इनमें आईटीसी सबसे आगे रहा, जिसमें 3.36 फीसदी का उछाल आया और यह 264.85 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

सेंसेक्स और निफ्टी की चाल

सुबह 9 बजकर 52 मिनट पर सेंसेक्स 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। इसमें 140.14 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 76,817.11 के स्तर पर पहुंच गया।

इसी दौरान निफ्टी में 0.21 फीसदी की गिरावट रही। निफ्टी 51.30 अंक टूटकर 24,029.10 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

आईटीसी समेत इन शेयरों में तेजी

सेंसेक्स के 30 शेयरों में शुरुआती कारोबार के दौरान 11 शेयर बढ़त में रहे।

सबसे ज्यादा तेजी आईटीसी में 3.36 फीसदी रही। इसके अलावा भारती एयरटेल में 1.68 फीसदी, एशियन पेंट्स में 1.66 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक में 1.37 फीसदी और एचसीएल टेक में 0.87 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

वहीं ट्रेंट में 0.74 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.34 फीसदी, इंफोसिस में 0.28 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट में 0.24 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.17 फीसदी और अडानी पोर्ट्स में 0.13 फीसदी की तेजी रही।

इंडिगो समेत इन शेयरों में गिरावट

दूसरी तरफ गिरावट वाले शेयरों में इंडिगो सबसे आगे रहा। इसके शेयर में 2.49 फीसदी की गिरावट आई और यह 5,054.90 रुपये के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

इसके अलावा टीसीएस में 1.35 फीसदी, बजाज फिनसर्व में 1.26 फीसदी, एक्सिस बैंक में 1.21 फीसदी और एसबीआई में 1.19 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

टाटा स्टील 0.71 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.62 फीसदी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड 0.51 फीसदी, मारुति 0.46 फीसदी, पावर ग्रिड 0.44 फीसदी, सन फार्मा 0.41 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.34 फीसदी और इटरनल 0.62 फीसदी नीचे कारोबार करते नजर आए।

सितंबर की शुरुआत में बाजार में जारी यह कमजोरी निवेशकों के लिए सतर्क रहने का संकेत दे रही है। आने वाले कारोबार में प्रमुख शेयरों की चाल और बाजार की दिशा पर नजर रहेगी।

  • Related Posts

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Dhanteras 2026: धनतेरस के मौके पर देशभर के बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ…

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मंदिर में आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। जालौर जिले के एक श्रद्धालु ने हार्ट की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights