Nature Nature

Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

Nature

समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026।

राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रदेश में पंचायत चुनाव की आचार संहिता इसी सप्ताह लागू होने के आसार हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 28 या 29 सितंबर तक आचार संहिता लग सकती है। इसके बाद अक्टूबर के दूसरे सप्ताह की शुरुआत में पहले चरण की वोटिंग होने की संभावना है। दूसरे चरण का मतदान भी अक्टूबर में ही कराया जा सकता है।

प्रशासन तैयारियों की कर रहा समीक्षा

राज्य निर्वाचन आयोग फिलहाल जिला प्रशासन और पुलिस-प्रशासन सहित अन्य तैयारियों की समीक्षा कर रहा है। इस प्रक्रिया के तुरंत बाद पंचायत चुनाव की घोषणा की जा सकती है। बताया जा रहा है कि ईवीएम को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना है। वहीं, मतपेटियों से जुड़े इंतजाम का काम भी बड़े स्तर पर किया जाएगा।

त्योहारों से प्रभावित नहीं होगा चुनाव

राज्य निर्वाचन आयोग नवरात्रि और दशहरा को देखते हुए चुनाव कार्यक्रम में जरूरी बदलाव करने में जुटा है। कोशिश की जा रही है कि पंचायत चुनाव के तीनों चरणों में त्योहारों, आमजन और कर्मचारियों की भागीदारी पर ज्यादा असर नहीं पड़े।

पंचायत चुनाव में चार करोड़ से अधिक मतदाता मतदान करेंगे। वहीं, सरपंच और पंचों के 1.45 लाख पदों पर चुनाव होगा।

तीन चरणों में होंगे पंचायत चुनाव

हाईकोर्ट में दिए गए सरकारी हलफनामे के अनुसार, पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव तीन चरणों में कराए जाएंगे। निर्वाचन आयोग ने इन चुनावों को 15 नवंबर तक पूरा करने की समय सीमा तय कर रखी है।

ऐसे में अब प्रशासन और निर्वाचन आयोग की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और अगले दो-तीन दिनों में आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव कार्यक्रम की तस्वीर और स्पष्ट हो सकती है।

  • Related Posts

    जयपुर- हिस्ट्रीशीटर की सवा मिनट में हत्या,कुल्हाड़ी से सिर फाड़ा:सात साल से इंतजार कर रहे थे बदमाश; सरपंच का लड़ना चाहता था चुनाव

    समाचार गढ़ 12 नवंबर 2026। जयपुर में जोबनेर थाने के हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया (25) की बुधवार रात हत्या कर दी गई। हमलावर हिस्ट्रीशीटर का मर्डर करने के लिए 7 साल…

    चीन से 30 अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी में PAK? भारत के प्रचंड से कितना दमदार है Z-10ME, समझें पूरी ताकत

    समाचार गढ़ 12 नवंबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य मुकाबला अब आसमान में एक नए मोर्चे पर पहुंचता दिख रहा है। पाकिस्तान की ओर से चीन के Z-10ME…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर- हिस्ट्रीशीटर की सवा मिनट में हत्या,कुल्हाड़ी से सिर फाड़ा:सात साल से इंतजार कर रहे थे बदमाश; सरपंच का लड़ना चाहता था चुनाव

    जयपुर- हिस्ट्रीशीटर की सवा मिनट में हत्या,कुल्हाड़ी से सिर फाड़ा:सात साल से इंतजार कर रहे थे बदमाश; सरपंच का लड़ना चाहता था चुनाव

    चीन से 30 अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी में PAK? भारत के प्रचंड से कितना दमदार है Z-10ME, समझें पूरी ताकत

    चीन से 30 अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी में PAK? भारत के प्रचंड से कितना दमदार है Z-10ME, समझें पूरी ताकत

    रसगुल्ला समझकर मुंह में रखा, चबाते ही हुआ धमाका; दोस्त ने दिया मौत का खौफनाक तोहफा!

    रसगुल्ला समझकर मुंह में रखा, चबाते ही हुआ धमाका; दोस्त ने दिया मौत का खौफनाक तोहफा!

    भारत की हिमालय रेल लाइन से चीन को मिलेगी कड़ी चुनौती? 489 KM का प्रोजेक्ट, 270 KM सुरंगों से गुजरेगा ट्रैक

    भारत की हिमालय रेल लाइन से चीन को मिलेगी कड़ी चुनौती? 489 KM का प्रोजेक्ट, 270 KM सुरंगों से गुजरेगा ट्रैक

    किश्तवाड़ में दो लापता SPO के गोलियों से छलनी शव मिले, सर्विस हथियार गायब; आतंकी हमले का शक

    किश्तवाड़ में दो लापता SPO के गोलियों से छलनी शव मिले, सर्विस हथियार गायब; आतंकी हमले का शक

    शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस साल 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

    शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस साल 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights