Nature Nature

व्यूज के लिए भारत को बदनाम करने की कोशिश? बांग्लादेश की बस्तियों को बता रहे दिल्ली

Nature

समाचार गढ़ 10 नवंबर 2026।

Bangladesh News: सोशल मीडिया पर व्यूज और कमाई के लिए कुछ चीनी व्लॉगर्स पर बांग्लादेश की झुग्गी-बस्तियों को भारत की राजधानी नई दिल्ली बताकर दिखाने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं, स्थानीय लोगों ने इन व्लॉगर्स पर बिना अनुमति उनके घरों में घुसकर वीडियो रिकॉर्ड करने के भी आरोप लगाए हैं। बांग्लादेशी अखबार ‘प्रोथोम आलो’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह गतिविधि राजधानी ढाका के गरीब इलाकों में पिछले कई महीनों से चल रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, ढाका के उत्तरा स्थित सेक्टर-12 और आसपास के टेकपाड़ा इलाके में चीनी नागरिक लगातार वीडियो शूट कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि 150 से अधिक चीनी नागरिक इस काम में शामिल हैं। ये लोग दो मोबाइल फोन लेकर गलियों में घूमते हैं और कई-कई घंटे तक लाइवस्ट्रीम करते हैं। आरोप है कि इन वीडियो में बांग्लादेश के इलाकों को भारत की राजधानी नई दिल्ली बताकर पेश किया जाता है।

‘यह नई दिल्ली है…’ कहकर दिखाया ढाका का इलाका

‘प्रोथोम आलो’ की रिपोर्ट में चीनी नागरिक फांगयू के हवाले से बताया गया है कि ये लाइवस्ट्रीम वीचैट पर उत्पादों के प्रचार से जुड़ी गतिविधियों का हिस्सा हैं। वहीं, चीनी नागरिकों के लिए गाइड का काम करने वाली बांग्लादेशी महिला रितु अख्तर के मुताबिक, कुछ लोग डॉयिन जैसे चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो पोस्ट करके भी कमाई करते हैं।

रिपोर्ट में लाइवस्ट्रीम के कुछ हिस्सों का अनुवाद कर उनकी जांच भी की गई। अखबार ने गूगल ट्रांसलेट की मदद से सामग्री का अनुवाद किया और चीनी भाषा जानने वाले चार बांग्लादेशी लोगों से इसकी पुष्टि कराई।

रिपोर्ट के मुताबिक, 1 नवंबर को प्रसारित एक लाइवस्ट्रीम में चीन के सिचुआन प्रांत की रहने वाली मियानमियान नाम की महिला टेकपाड़ा इलाके को नई दिल्ली बताती सुनाई दी। वीडियो में वह वहां के घरों और आसपास की स्थिति का जिक्र करते हुए उन्हें गंदा और पिछड़ा बता रही थी। उसने इलाके की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

घरों में घुसकर वीडियो बनाने का आरोप

इस तरह की शूटिंग को लेकर स्थानीय निवासियों में नाराजगी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि उन्हें पता ही नहीं होता कि उनके घरों और गलियों में बनाए जा रहे वीडियो कहां पोस्ट किए जा रहे हैं और उन्हें किस संदर्भ में दिखाया जा रहा है।

स्थानीय महिला रोजिना खातून ने ‘प्रोथोम आलो’ को बताया कि कई बार चीनी नागरिक बिना अनुमति उनके घरों में घुसकर रिकॉर्डिंग शुरू कर देते हैं। कुछ लोगों ने बाथरूम तक में घुसकर वीडियो बनाने का आरोप लगाया है।

रोजिना के मुताबिक, घरों में अचानक कैमरा लेकर घुसने से लोगों की निजता प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि घर के अंदर लोग हमेशा कैमरे के सामने आने के लिए तैयार नहीं होते, ऐसे में किसी का अचानक रिकॉर्डिंग शुरू कर देना बेहद असहज स्थिति पैदा करता है।

सोशल मीडिया पर कमाई के लिए गलत पहचान का इस्तेमाल?

इस पूरे मामले में दो बड़े सवाल उठ रहे हैं। पहला, स्थानीय लोगों की अनुमति के बिना उनके घरों और निजी जगहों की रिकॉर्डिंग क्यों की जा रही है? दूसरा, बांग्लादेश के इलाकों को नई दिल्ली बताकर पेश करने के पीछे क्या मकसद है?

रिपोर्ट के अनुसार, कुछ व्लॉगर्स लाइवस्ट्रीम और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कमाई कर रहे हैं। हालांकि, इन गतिविधियों के पीछे सभी लोगों का उद्देश्य एक जैसा है या नहीं, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल स्थानीय लोगों की शिकायतों और वीडियो में किए जा रहे दावों को लेकर मामला चर्चा में है।

  • Related Posts

    लाल किला विस्फोट के बाद देशभर में बड़ा एक्शन, 300 से ज्यादा संदिग्ध गिरफ्तार; 73 भगोड़े विदेश से लाए गए

    समाचार गढ़ 10 नवंबर 2026। Red Fort Blast Case: पिछले साल 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए कार विस्फोट के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने देशभर में आतंकवाद के…

    दुनिया के कई देशों में फैला कोरोना का नया वैरिएंट PJ.2.1, क्या फिर लौटेगा महामारी का खतरा? जानें लक्षण

    समाचार गढ़ 10 नवंबर 2026। Corona New Variant: कोरोना वायरस का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। अब इसका नया वैरिएंट PJ.2.1 कई देशों में सामने आने के बाद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लाल किला विस्फोट के बाद देशभर में बड़ा एक्शन, 300 से ज्यादा संदिग्ध गिरफ्तार; 73 भगोड़े विदेश से लाए गए

    लाल किला विस्फोट के बाद देशभर में बड़ा एक्शन, 300 से ज्यादा संदिग्ध गिरफ्तार; 73 भगोड़े विदेश से लाए गए

    व्यूज के लिए भारत को बदनाम करने की कोशिश? बांग्लादेश की बस्तियों को बता रहे दिल्ली

    व्यूज के लिए भारत को बदनाम करने की कोशिश? बांग्लादेश की बस्तियों को बता रहे दिल्ली

    दुनिया के कई देशों में फैला कोरोना का नया वैरिएंट PJ.2.1, क्या फिर लौटेगा महामारी का खतरा? जानें लक्षण

    दुनिया के कई देशों में फैला कोरोना का नया वैरिएंट PJ.2.1, क्या फिर लौटेगा महामारी का खतरा? जानें लक्षण

    ऑपरेशन सिंदूर का खौफ या भारत को घेरने की नई चाल? PAK ने उतारे 3 खतरनाक कामिकेज ड्रोन!

    ऑपरेशन सिंदूर का खौफ या भारत को घेरने की नई चाल? PAK ने उतारे 3 खतरनाक कामिकेज ड्रोन!

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights