Nature Nature

अयोध्या में STF की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से मिला 1.25 करोड़ का गांजा; ओडिशा से बहराइच पहुंचनी थी खेप

Nature

उत्तर प्रदेश में नशे की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूपी STF ने अयोध्या में गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। सुल्तानपुर-अयोध्या हाईवे पर भरतकुंड टोल प्लाजा के पास एक 14 टायरा ट्रक से 433.930 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। इसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये बताई गई है। टीम ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ट्रक मालिक और मुख्य साजिशकर्ता की तलाश जारी है।

यूपी STF लखनऊ की टीम ने सूचना के आधार पर टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर ट्रक को रोका। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरियाणा निवासी मोहम्मद इरशाद के रूप में हुई है। ट्रक से गांजे के अलावा मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और अन्य पहचान पत्र भी बरामद किए गए।

ओडिशा से ट्रक में लोड किया गया था गांजा

STF को पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि ओडिशा और आंध्र प्रदेश के रास्ते ट्रकों के जरिए उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में गांजे की सप्लाई की जा रही है। इसी इनपुट पर निगरानी के दौरान टीम को ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे 14 टायरा ट्रक की जानकारी मिली। इसके बाद भरतकुंड टोल प्लाजा पर कार्रवाई कर चालक को पकड़ लिया गया।

पंजाब से आड़ू लेकर गया था ओडिशा

पूछताछ में चालक इरशाद ने बताया कि वह पंजाब के जालंधर से ट्रक में आड़ू लोड करके ओडिशा के अंगुल गया था। वहां माल उतारने के बाद ट्रक मालिक इकरामूद्दीन ने उसे अंगुल टोल प्लाजा पार कर सोनपुर मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास ट्रक खड़ा करने का निर्देश दिया।

इरशाद के मुताबिक, रात करीब एक बजे एक व्यक्ति वहां पहुंचा और ट्रक मालिक से फोन पर बात की। इसके लगभग तीन घंटे बाद वही व्यक्ति ट्रक में 433 किलो से ज्यादा गांजा लोड करके लौटा। उसने चालक को ट्रक की चाबी के साथ लावा कंपनी का कीपैड मोबाइल और सिम कार्ड भी दिया।

बहराइच में होनी थी गांजे की डिलीवरी

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांजे की पूरी खेप उत्तर प्रदेश के बहराइच पहुंचाई जानी थी। वहां पहुंचने के बाद दिए गए मोबाइल नंबर पर खरीदार का फोन आना था। इसके बाद ट्रक मालिक से पुष्टि कर गांजे की डिलीवरी की जानी थी।

हालांकि, बहराइच पहुंचने से पहले ही अयोध्या में STF ने ट्रक पकड़ लिया। अब पुलिस और STF की टीमें फरार ट्रक मालिक इकरामूद्दीन की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।

  • Related Posts

    शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस साल 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

    समाचार गढ़ 11 नवंबर 2026। Kedarnath Dham: विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार को भैयादूज के पावन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच सुबह 8:30 बजे…

    खरगे के ‘खुशियों की ईद’ बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- कांग्रेस की मानसिकता हिंदू विरोधी

    समाचार गढ़ 11 नवंबर 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिवाली को ‘खुशियों की ईद’ बताने वाले बयान पर बीजेपी सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने तीखी प्रतिक्रिया दी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस साल 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

    शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस साल 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

    खरगे के ‘खुशियों की ईद’ बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- कांग्रेस की मानसिकता हिंदू विरोधी

    खरगे के ‘खुशियों की ईद’ बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- कांग्रेस की मानसिकता हिंदू विरोधी

    कोलकाता एयरपोर्ट पर हाईजैक की धमकी से हड़कंप, एअर इंडिया की फ्लाइट के टॉयलेट में मिला संदिग्ध नोट

    कोलकाता एयरपोर्ट पर हाईजैक की धमकी से हड़कंप, एअर इंडिया की फ्लाइट के टॉयलेट में मिला संदिग्ध नोट

    अयोध्या में STF की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से मिला 1.25 करोड़ का गांजा; ओडिशा से बहराइच पहुंचनी थी खेप

    अयोध्या में STF की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से मिला 1.25 करोड़ का गांजा; ओडिशा से बहराइच पहुंचनी थी खेप

    लाल किला विस्फोट के बाद देशभर में बड़ा एक्शन, 300 से ज्यादा संदिग्ध गिरफ्तार; 73 भगोड़े विदेश से लाए गए

    लाल किला विस्फोट के बाद देशभर में बड़ा एक्शन, 300 से ज्यादा संदिग्ध गिरफ्तार; 73 भगोड़े विदेश से लाए गए

    व्यूज के लिए भारत को बदनाम करने की कोशिश? बांग्लादेश की बस्तियों को बता रहे दिल्ली

    व्यूज के लिए भारत को बदनाम करने की कोशिश? बांग्लादेश की बस्तियों को बता रहे दिल्ली
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights